सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में अपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। आए दिन हत्या, दुष्कर्म आदि जैसे मामले सामने आ रहे हैं- जिससे लोग दहशत में हैं। अब इसी बीच ताजा मामला सिरमौर जिले से सामने आया है- जहां पर 23 साल के एक लड़के का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है।
नहर में मिली युवक की लाश
पुलिस थाना माजरा की टीम ने युवक का शव मेहलियों गांव में नहर से बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने हत्या की शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि किसी ने उनके बेटे को मारकर नहर में फेंक दिया है।
यह भी पढ़ें : इस बार विस सत्र में शामिल नहीं होंगे डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ! जानिए क्या है वजह
क्या है पूरा मामला?
बुधवार सुबह करीब 3 बजे राहगीरों ने नहर में शव देखा और माजरा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय मोमिन पुत्र समरेज निवासी मिश्रवाला के रूप में हुई। परिवार के अनुसार मोमिन मेहलियों में फार्मासिस्ट का कार्य करता था।
घटनास्थल पर खड़ी थी बाइक
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया गया है। घटना स्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है। यह बाइक घटनास्थल के पास ही मिली थी। जिससे परिजन शक जता रहे हैं कि युवक को घर से बुलाकर ले जाकर मारा गया और शव नहर में फेंका गया।
यह भी पढ़ें : सदन में जाने से पहले CM सुक्खू ने की सैर : रेन शेल्टर में बैठे, कई राहगीरों से की बातचीत
परिजनों ने जताया शक
परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीक़ी से निरीक्षण किया, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मौके पर मचे कदम-कदम के निशान और अन्य सबूतों की तस्वीरें व रिकॉर्ड तैयार किए जा रहे हैं।
परिजनों के आरोप और उनकी मांग
परिजन दावा कर रहे हैं कि रात में किसी ने मोमिन को घर से बुलाया था और फिर उसकी हत्या कर किसी ने उसे नहर में फेक दिया।परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि मामले की तेज और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। परिवार का कहना है कि मृतक की बाइक घटना के नज़दीक मिली है, जो इस आशंका को और सशक्त करती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी बाइक, टीचर ने तोड़ा दम- पति की हालत भी बेहद नाजुक
हर पहलुओं पर तेज जांच
माजरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि फिलहाल दोनों पहलुओं हत्या कर शव को नहर में फेंका गया और दुर्घटना/आत्महत्या पर जांच जारी है।
DSP मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए कहा कि टीम सड़क-दर-सड़क पर लगे CCTV, स्थानीय लोगों के बयान, मोबाइल कॉल-लॉग और फॉरेंसिक साक्ष्यों की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व संबंधित फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह साफ हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस की घर में रेड : किराएदार के कमरे से मिला ढेर सारा नशा, कैश और गहने
क्या चल रही पुलिस की कार्रवाई?
- पोस्टमार्टम व विसरा परीक्षण से अंदरूनी चोट, जहर, दम घुटने के लक्षण आदि परखना।
- मृतक का मोबाइल और कॉल-डिटेल्स खंगालना- किसने किस समय कॉल/मैसेज किया।
- घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज जुटाना- आने-जाने वाले वाहनों और शख्सियतों की पहचान।
- बाइक और अन्य सबूतों की फॉरेंसिक/DNA जांच।
- मौके पर मौजूद स्थानीय और राहगीर गवाहों से बयान दर्ज करना।
- मृतक के निजी वर्क-लाइफ व इंटरेक्शन का पता लगाने के लिए परिजनों, सहकर्मियों व पड़ोसियों से पूछताछ।
यह भी पढ़ें : पत्नी कमलेश संग शहीद नमांश के घर पहुंचे CM सुक्खू, मासूम बेटी को देख आंखें हुई नम
इलाके में शोक और सुरक्षा की अपील
घटना के बाद मेहलियों व समीपवर्ती गांवों में शोक पसरा हुआ है। ग्रामीणों व परिजनों ने पुलिस से कहा है कि वे मामले को सार्वजनिक दबाव में आने न दें और निष्पक्षता से हर पहलू की जांच हो। पुलिस ने भी आश्वासन दिया है कि जांच पारदर्शी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
