शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भगवती निवास कोमली बैंक विधानसभा के पास ग्राउंड फ्लोर में एक बच्ची का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका की उम्र 14 वर्षीय बताई जा रही है। यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार पर भड़के राज्यपाल: बोले- पद की गरिमा बनाए रखने के लिए कुछ भी करूंगा फिलहाल, पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

निजी स्कूल में पढ़ती थी 10वीं की छात्रा

जान गंवाने वाली लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है, जो की शिमला शहर के ही एक निजी स्कूलों में पढ़ाई करती थी।

IGMC भी ले गए परिजन- मगर हो चुकी थी मौत

लड़की द्वारा फंदा लगाए जाने के बाद उसके परिजन इलाज करने के लिए आनंद-फानन में उसे आईजीएमसी अस्पताल तक ले गए थे। मगर वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की लड़की का परिवार पिछले 10 सालों से किराए का कमरा लेकर बालूगंज थाने के तहत आने वाले कोमली बैंक में निवासरत था।

ज्वेलर्स की शॉप में काम करते हैं लड़की के पिता

लड़की के पिता एक स्थानीय ज्वेलर्स की शॉप में काम करते हैं। हालांकि, लड़की ने फंदा लगाकर अपनी जान क्यों दी इस बात का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बालूगंज पुलिस ने संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन को आगे बढ़ा दिया है।

पूछताछ में जुटी है पुलिस

पुलिस लड़की के परिजनों से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास करने में जुटी हुई है। बताया यह भी जा रहा है कि मामले को लेकर पुलिस स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों से भी पूछताछ करेगी। आईजीएमसी के सीएमओ डॉक्टर महेश ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मेडिकल कॉलेज में 15 साल की लड़की का शव लाया गया था। शुरुआती दौर में यह मामला आत्महत्या का मालूम पड़ता है मगर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।

NOTE: यह खबर अभी ब्रेकिंग है। कोई भी आगामी जानकारी पर अपडेट कर दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें