शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने इंटर स्टेट चिट्टा तस्कर शाही महात्मा गिरोह पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। शिमला पुलिस ने एक ही दिन में इस गिरोह के चार और सदस्यों को गिरफ्तार किया है।। पुलिस इस गिरोह के अब तक 75 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरोह राजधानी के अप्पर शिमला में कई वर्षों से एक्टिव था।
शाही महात्मा गैंग के 75 लोग अरेस्ट
पुलिस ने आरोपियों से 10.83 ग्राम हेरोइन भी बरामद की है। पुलिस टीम ने यह गिरफ्तारी मिशन क्लीन के तहत की है। अभी पुलिस को इस गैंग में और भी कई लोगों के शामिल होने का शक है। यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का CM सुक्खू पर पलटवार, बोले- कोई सिद्ध कर दे क्रशर कारोबारी से रिश्ता मिली जानकारी के अनुसार, करीब 11 दिन पहले चिट्टा तस्करी के मामले में FIR दर्ज की गई थी। जिसके तहत यह कार्रवाई अमल लाई गई है। यह गिरफ्तारी बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के आधार पर की गई है। इसी के आधार पर तस्करों का पता लगाया गया है।आरोपियों की पहचान
पुलिस द्वारा बीते कल गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी रोहड़ू के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-- दिनेश कुमार निवासी खलाई गांव
- विनय निवासी पूजारली
- जगदीप सिंह निवासी पूजारली
- अभिमन्यू निवासी पूजारली
