कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से स्कूली बच्चों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां एक अध्यापक पर स्कूल की एक छात्र के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है।

7वीं कक्षा के छात्र से छेड़छाड़

छात्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर मामले की सूचना दी। छात्र ने बताया की वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आदर्श में 7वीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल का एक अध्यापक पिछले कुछ समय से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। यह भी पढ़ें: घर से बाजार जाने के लिए निकला 27 वर्षीय युवक, पहाड़ी से लगाई छलांग

शिक्षक करता था अश्लील हरकतें

छात्र की शिकायत के आधार पर दोपहर को चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों ने स्कूल में आकर पूछताछ की। स्कूल में गठित यौन उत्पीड़न समिति की बैठक करके छात्र और अध्यापक से पूछताछ की। मगर अध्यापक द्वारा कोई संतोषजनक जवाब ना दे पाने के चलते स्कूल के प्रिंसीपल ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

हिरासत में आरोपी शिक्षक

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी अध्यापक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें: सितंबर में सिर्फ 15 दिन ही होगा बैंकों में काम, आधा महीना लटका रहेगा ताला

क्या स्कूलों में सुरक्षित हैं बच्चे?

आपको बता दें कि ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं- जब शिक्षकों द्वारा बच्चों के साथ घिनौनी हरकतों को अंजाम दिया गया है। मंडी जिला में भी एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे थे। वहीं, कांगड़ा जिला के जवाली में भी सरकारी स्कूल के शिक्षक पर स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगे थे।

दुकानदार ने की थी छेड़छाड़

राजधानी शिमला के नेरवा में उस समय हड़कंप मच गया था जब सरकारी स्कूल के साथ लगती दुकान के दुकानदार पर एक साथ दर्जन भर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे थे। यह दुकानदार बच्चियों को सामान देने के बहाने से गलत तरीके से छूता था। आरोपी हिमाचल पुलिस का कमांडो भी रह चुका था और एक व्यक्ति की हत्या के लिए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उल्लेखनीय है कि शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया जाता है। शिक्षक और स्टूडेंट के रिश्ते को काफी पवित्र माना जाता है। मगर कुछ शिक्षक ऐसी घिन्नौनी हरकतें कर के इस रिश्ते की पवित्रता को तार-तार कर देते हैं। आए दिन ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं- जिसमें स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल लोगों के मन में उठ रहे हैं। क्या बच्चे स्कूल जैसे पवित्र स्थान में भी सुरक्षित नहीं हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें