शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के एक युवक का नाम पंजाब में हुए सनसनीखेज ग्रेनेड हमले में सामने आने से हर कोई हैरान है। यह मामला चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले से जुड़ा हुआ है, जिसमें अब तक पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

चंडीगढ़ BJP दफ्तर धमाका

इस पूरे घटनाक्रम में रोहड़ू के टिक्कर तहसील के थाना गांव निवासी रूबल चौहान की गिरफ्तारी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने के बाद पुलिस टीम ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल होटल में लग रह थी जिस्म की बोली : आधी रात को पहुंची पुलिस, पंजाब की 3 महिलाएं रेस्क्यू

घर से उठाकर ले गई पंजाब पुलिस

सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस की टीम ने दो दिन पहले रूबल चौहान को उसके घर से हिरासत में लिया और बिना समय गंवाए उसे सीधे पंजाब ले जाया गया। शुरुआती पूछताछ में जो जानकारी सामने आई है, उसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दुकान आई छठी कक्षा की छात्रा से नीचता, रात भर रखा कैद- 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

चिट्टे की लत ने बनाया आतंकी

बताया जा रहा है कि रूबल का संपर्क उस गैंग से था, जो इस हमले को अंजाम देने में शामिल थी। वह उनके साथ मिलकर ‘चिट्टा’ यानी नशे का सेवन करता था। बस यहीं से शुरू हुआ फिर सारा खेल।

 

UPSC की कर रहा था तैयारी

रूबल चौहान की पृष्ठभूमि ने इस केस को और भी चौंकाने वाला बना दिया है। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में अच्छा था और चंडीगढ़ में रहकर UPSC की तैयारी कर रहा था। उसके परिवार की पृष्ठभूमि भी सामान्य नहीं मानी जाती- उसके दादा दिल्ली में संसद भवन में कार्यरत रह चुके हैं, जबकि उसके पिता सुरेंद्र चौहान दिल्ली में निजी कारोबार करते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बिजली सब्सिडी का नया सिस्टम : अब घर बैठे होगा राशन कार्ड से मीटर लिंक

पढ़ने भेजा था चडीगढ़

रूबल की स्कूली शिक्षा हिमाचल के कोटखाई क्षेत्र के टाऊ गांव से हुई, जहां उसने 12वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद उसे उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चंडीगढ़ भेजा गया था। लेकिन इसी दौरान वह गलत संगत में पड़ गया और नशे की गिरफ्त में आ गया।

 

दो मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

इस मामले में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जिन्हें हरियाणा के रेवाड़ी से संयुक्त ऑपरेशन में पकड़ा गया। दोनों रूपनगर जिले के रत्तनगढ़ गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ओलों की मार: सेब की फसल तबाह, अगले 48 घंटे फिर भारी तूफान का अलर्ट

आरोपियों की पहचान 

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से एक शिमला से है और बाकी के चार पंजाब से संबंध रखते हैं। सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान-

  • रूबल चौहान निवासी ठाणा गांव, शिमला
  • मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा निवासी धूरी, संगरूर
  • बलविंदर लाल उर्फ शम्मी निवासी माजरी गांव, SBS नगर
  • जसवीर सिंह उर्फ जस्सी निवासी भरापुर गांव, SBS नगर
  • चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी निवासी सुजावलपुर गांव, SBS नगर

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के हाल... स्कूलों में शिक्षक नहीं और निदेशालय में 5 पदों पर 30 टीचर कर रहे बाबूगीरी

क्या था पूरा घटनाक्रम?

यह घटना 1 अप्रैल, 2026 की शाम करीब 5 बजे की है, जब चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर अचानक धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनमें से एक ने पार्किंग एरिया की ओर हैंड ग्रेनेड फेंक दिया।

वारदात का बनाया वीडियो

हालांकि, ग्रेनेड कम तीव्रता का था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन आसपास खड़े कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि हमलावरों ने खुद इस वारदात का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी : बीच सड़क व्यक्ति के सिर पर तानी पिस्तौ*ल

आतंकी कनेक्शन भी आया सामने

इस हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े सुखजिंदर सिंह बब्बर ने सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्मेदारी ली है। उसने इसे पंजाब में हुई कुछ पुरानी घटनाओं का बदला बताया और ‘खालिस्तान’ की मांग को दोहराया।

 

 

वहीं, जांच के दौरान विदेशी हैंडलर बलजोत लाड़ी का नाम भी सामने आया है, जिसके तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस इस एंगल पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं पर 10 रुपये महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल

नशे की जड़ में बिगड़ती युवा पीढ़ी

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नशे की लत किस तरह युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रही है। एक ऐसा युवक जो देश की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहा था, वह अपराध और आतंकी नेटवर्क से जुड़ गया-यह समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है।

आगे की जांच जारी

पंजाब पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस संयुक्त रूप से इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई हैं। आने वाले दिनों में और भी खुलासे होने की संभावना है, खासकर इस नेटवर्क के पीछे काम कर रहे बड़े चेहरों और विदेशी कनेक्शन को लेकर।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें