#यूटिलिटी

April 5, 2026

सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा झटका : अब राशन डिपुओं पर 10 रुपये महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल

आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

शेयर करें:

Refined Oil Rates Hike Himachal Ration Depots Sukhu Government Baisakhi

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बैसाखी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए जहां 15 किलो चावल मुफ्त देने का ऐलान किया। वहीं, दूसरी ओर रिफाइंड तेल के दाम बढ़ा जनता को बड़ा झटका भी दिया है। 

सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा झटका

त्योहार के इस अवसर पर लिया गया यह फैसला न सिर्फ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए परेशानी भरा है। बल्कि महंगाई के दौर में आम जनता की जेब पर सीधा असर डालने वाला है रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी : बीच सड़क व्यक्ति के सिर पर तानी पिस्तौ*ल

रिफाइंड तेल हुआ महंगा

आपको बता दें कि हिमाचल के राशन डिपुओं पर रिफाइंड तेल पहले के मुकाबले दस रुपये महंगा हो गया है। पहले राशन डिपुओं पर रिफाइंड 125 रुपये में मिलता था, लेकिन अब 135 रुपये में मिलेगा।

सरसों तेल 7 रुपये सस्ता

राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता कर दिया गया है। सरसों तेल के दाम 7 रुपये कम कर दिए गए हैं। नए दामों के अनुसार, अब राशन डिपुओं में सरसों तेल 161 की बजाय 153 में मिलेगा। खाद्द आपूर्ति विभाग कांगड़ा के खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 22 यात्रियों समेत खाई में समाई ट्रैवलर, ड्राइवर बोला- कंट्रोल करना चाहा, लेकिन…

फ्री में मिलेगा 35 किलो आटा-चावल

जबकि, रगरीबी रेखा से नीचे BPL और प्राइमरी हाइस होल्ड PHH के परिवारों को 35 किलो आटा-चावल फ्री में दिया जाएगा। इसमें 15 किलो चावल बिल्कुल फ्री में मिलेंगे। इस 35 किलो फ्री आटा-चावल में से आटे के लिए उपभोक्ताओं से पैसे भी वसूले जाएंगे।

कितना मिलेगा आटा?

जैसे कि 18 किलो 800 ग्राम आटे का महज एक रुपया 20 पैसे वसूले जाएंगे।PHH परिवार- प्रति सदस्य के तहत 2 किलो आटा भी एक रुपया 20 पैसे में दिया जाएगा। जबकि, दो किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से चावल पूरी तरह फ्री दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री TAX न हटाया तो पंजाब भी वसूलेगा पैसा : CM सुक्खू को मंत्री ने दी सीधी वार्निंग

APL परिवारों को भी राहत

वहीं, इस महीने मध्यम वर्ग के साथ-साथ APL परिवारों को भी सुक्खू सरकार द्वारा राहत दी गई है। इस महीने APL परिवारों को 12 किलो आटा 12 रुपये और 6 किलो चावल 13 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। जबकि, पिछले महीने 11 किलो आटा दिया जाता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी AMBULANCE...मरीजों को होगी परेशानी

डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?

मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-

  • मलका दाल
  • माश दाल
  • चना दाल
  • दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
  • चीनी
  • एक किलो नमक
  • आटा
  • चावल
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख