ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां बसाल गांव में एक अज्ञात व्यक्ति ने अंधेरे में पार्किंग में खड़ी कार को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

शराब के ठेके का सेल्समैन है कार मालिक

कार के मालिक राकेश कुमार पेशे से शराब के ठेके में सेल्समैन हैं और वर्तमान में बसाल गांव में किराए के मकान में रह रहे हैं। यह वारदात मंगलवार रात की है, जब सभी लोग अपने घरों में सोए हुए थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगली साग खाने से 7 लोगों की हालत हुई खराब, करने लगे अजीबो-गरीब हरकतें- 3 लापता

खड़ी कार को लगाई आग

मिली जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने अपनी कार अपने किराए के मकान के पास एक खुले मैदान में खड़ी की थी। उसी स्थान पर उनके ठेकेदार अरविंद कुमार की बोलेरो गाड़ी भी पार्क थी। देर रात अचानक पड़ोसी की आवाज सुनकर वे जागे और बाहर निकले। बाहर निकलते ही उन्होंने देखा कि उनकी कार आग की लपटों में घिरी हुई है। यह दृश्य देखकर वह हक्का-बक्का रह गए।

पड़ोसियों से मचाया शोर

शोर सुनकर अन्य पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि वाहन का कोई भी हिस्सा इस्तेमाल लायक नहीं बचा। यह घटना न केवल राकेश के लिए आर्थिक रूप से एक बड़ा झटका है, बल्कि पूरे क्षेत्र में डर और असुरक्षा की भावना भी उत्पन्न कर गई है।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : TGT भर्ती में एज रिलैक्सेशन, अब 47 की उम्र में भी मिलेगा मौका

राकेश कुमार ने खुद इस संदिग्ध घटना की सच्चाई जानने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। ऐसे में थक हार कर उसने ऊना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की पुष्टि ASP ऊना संजीव भाटिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आग लगाने की इस घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें