कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के अचानक लापता होने से परिवार परेशान है। परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं और अब लोगों से भी मदद की गुहार लगाई हैं।
घर से अचानक लापता हुआ युवक
जानकारी के अनुसार, आदित्य धीमान पुत्र निवासी गांव चंदर, डाकघर गढ़ जमुला, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा का रहने वाला है। वह 11 नवंबर की सुबह से घर से आचानक लापता हो गया। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में मौसम का यू-टर्न : आज 5 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी
परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश करने के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार को उम्मीद है कि लोगों की मदद से आदित्य का जल्द पता चल सकेगा।
कहीं दिखाई दे तो इन नंबरों पर करें संपर्क
परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को आदित्य धीमान कहीं दिखाई देता है या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिलती है तो बिना देरी किए परिजनों को सूचित करें। इसके अलावा पालमपुर पुलिस थाना में भी इसकी जानकारी दी जा सकती है। परिवार की ओर से लोगों की सुविधा के लिए दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
संपर्क नंबर:
9805529646
8219198126
यह भी पढ़ें : सत्र से पहले CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट बैठक : आज बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
सोशल मीडिया पर सूचना शेयर करने की अपील
परिजनों और स्थानीय लोगों ने सभी से इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकती है, जिससे आदित्य को तलाशने में मदद मिल सकती है। अगर किसी व्यक्ति के पास युवक से जुड़ी कोई भी जानकारी है तो वह तुरंत दिए गए नंबरों पर संपर्क करे। परिवार को आदित्य के सुरक्षित वापस लौटने का इंतजार है।
