कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू जिले में नशा तस्करी का एक नया और हैरान करने वाला तरीका सामने आया है। अब तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए सूट-बूट पहनकर शहर और कस्बों में नशे की खेप ढो रहे हैं। ताजा मामले में कुल्लू पुलिस ने एक सूट-बूट पहने तस्कर को भारी मात्रा में नशे के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को देख भागा व्यक्ति 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू से बीते कल रविवार को पेश आया है। पुलिस टीम पतलीकूहल में गश्त पर थी। टीम आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेंकिग कर रही थी। इसी दौरान शरण गांव से करीब 500 मीटर आगे एक मोड़ के पास एक सूट-बूट पहना व्यक्ति पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 10वीं पास को मिलेगी सरकारी नौकरी : भरे जाएंगे 500 पद- यहां जानें पूरी डिटेल

व्यक्ति के पास से बड़ी मात्रा में चरस हुई बरामद

पुलिस टीम ने युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तलाशी के लिए रोका। पुलिस से बचने के लिए व्यक्ति टालमटोल करने लगा। जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। शक के आधार पर पुलिस ने युवक की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से 2.286 किलोग्राम चरस/कैनाबिस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान 

बिशन दास उम्र 52 साल, पुत्र स्वर्गीय श्री काली दास, निवासी शरण गांव,  जिला कुल्लू  के रुप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पतलीकूहल में मुकदमा नंबर 08/2026, दिनांक 18.01.2026 दर्ज किया गया है। मामला धारा 20 NDPS  एक्ट के तहत चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की योजनाओं में बड़ा खेल : 42 हजार मृत और फर्जी लोग भी ले रहे पैसा, रिपोर्ट ने उड़ाए होश

पुलिस की जनता से अपील 

पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि अगर किसी को किसी तरह की नशा तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें। इंस्पेक्टर रजत ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा और कानून के तहत किसी भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें