शिमला। आजकल लोगों में सोशल मीडिया का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दिनभर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। आॉनलाइन दोस्तों से बात करना या नए दोस्त बनाना एक आम बात हो गई है। ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं- जिसमें लड़का-लड़की की दोस्ती सोशल मीडिया से शुरू होती है और फिर या तो प्यार में बदला जाती है या फिर किसी बड़े अपराध को अंजाम दे देती है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले से सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर परवान चढ़ी दोस्ती पहले फिर प्रेम कहानी में बदली और अब थाने तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें: जयराम ने भी मांगा UCC: हिमाचल में लागू हुआ तो क्या बदलेगा, 5 पॉइंट्स में समझें क्या है पूरा मामला?
- सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती
- चैटिंग करते-करते हो गया प्यार
- शादी करने का दिया झांसा
- शिमला की रहने वाली है लड़की
- शादी के बहाने जीरकपुर मिलने बुलाया
- किराए के कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म
- दिल्ली के युवक ने की दरिंदगी
- युवती ने थाने में शिकायत करवाई दर्ज
- अभी तक नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी
कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
दरअसल, युवती की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोनों में लगातार चैटिंग करने का दौर शुरू हो गया। जल्द ही यह दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों में शादी के वादे हो गए और फिर मिलने का दिन तय हुआ।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में यहां आज मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस, जानिए क्या है कारण युवती क्यों पहुंची थाने?
मगर सोशल मीडिया पर प्यार के सपने दिखाने वाले प्रेमी ने पहले झूठे प्यार में फंसाया और फिर दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर दिया। इसी के चले अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने शिमला शहर के बालूगंज पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।
कहां के रहने वाले हैं प्रेमी-प्रेमिका?
जानकारी के अनुसार, पीड़िता शिमला की रहने वाली है। जबकि, आरोपित दिल्ली का रहने वाला है और वहीं नौकरी करती है। थाने में शिकायत दर्ज करवाने आई पीड़िता ने बताया कि युवक से उसकी पहचान कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में 6 जिले अलर्ट पर: लैंडस्लाइड,फ़्लैश फ़्लड और जरूरत से ज्यादा होगी बारिश! कहां मिलने के लिए बुलाया?
इसी के चलते दोनों ने शादी करने की योजनाी बनाई। इसी बीच युवक ने उसे शादी का झांसा देकर चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर में बुलाया। युवक की बातों में आकर पीड़िता शिमला से जीरकपुर पहुंच गई। यहां युवक उसे किराए के कमरे में ले गया और उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में जब युवती ने जल्द ही शादी करने को कहा तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
कौन करेगा मामले की तफ्तीश?
वहीं, अब युवती ने मामले को लेकर शिमला पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जीरकपुर पुलिस को भेज दिया है। दरअसल, घटना जीरकपुर में घटी है। अब इस मामले में जीरकपुर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल, आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।