कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक विवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। महिला अपने आठ महीने के बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी संग फरार हुई है। महिला का पति सरकारी स्कूल में मल्टी टास्क कर्मचारी है।
पत्नी को नहीं ढूंढ रही पुलिस
महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी को ढूंढने में पुलिस टीम कोताही बरत रही है। उसकी पत्नी बीती 29 जुलाई से घर से लापता है। मगर पुलिस को अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यह भी पढ़ें: पब्बर नदी में गिरी कार, पति-पत्नी की गई जा.न, डेढ़ साल की बच्ची लापतामर्जी से किसी के साथ हुई फरार
वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला बालिग है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि महिला अपनी मर्जी से किसी के साथ फरार हुई है। इसी के चलते कोई मुकद्दमा दर्ज नहीं किया जा सकता है। मगर फिर भी पीड़ित की हर संभव मदद करने की कोशिश की जा रही है। महिला की फोन लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।मामले को लेकर उठ रहे कई सवाल?
- कहां चूक रही पुलिस?
- कहां पहुंची पुलिस की जांच?
- कहां-कहां की पुलिस ने छानबीन?
- कितने लोगों से हुई पूछताछ?
- क्या खंगाले गए CCTV?
- मासूम बच्चे की क्या है गलती?
- कब से चल रहा था महिला का अफेयर?
- कैसे हुई महिला की व्यक्ति से जान-पहचान?
- क्या पति को पहले से पता था सब कुछ?
- आखिरी बार महिला को किसने देखा?
- घर पर किससे हुई थी लास्ट टाइम बात?
- किसे बता कर गई थी घर से बाहर?
- पति को धमकी देने वाला शख्स कौन है?
