हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। यहां चमनेड़ गांव में घर पर सो रहे व्यक्ति पर नाबालिग और उसके साथी ने पर चाकू से हमला कर दिया है। दोनों हमलावर पीड़ित के पड़ोसी हैं।
पड़ोसी लड़कों का व्यक्ति से विवाद
बताया जा रहा है कि हमलावरों का व्यक्ति के साथ पिछले कई दिनों से कुछ विवाद चल रहा था। ऐसे में तैश में आकर दोनों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस, घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
यह भी पढ़ें : 5 अप्रैल को शिमला लौटते ही कैबिनेट की बैठक लेंगे CM सुक्खू, इन अहम फैसलों की उम्मीद
रात को किया जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, व्यक्ति पर हमला कल सुबह करीब 3.30बजे हुआ है। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसके गले और शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं। घायल की पहचान विद्याधर के रूप में हुई है। घटना के वक्त विद्याधर अपने घर पर आराम से सो रहा था। परिजनों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से विद्याधर को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया- जहां पर वो अभी भी उपचाराधीन है।
इस हमले की एक CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो में दोनों हमलावर भागते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन युवकों के चेहरे साफ नहीं नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पीड़ित खून से लथपथ दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 200 रुपए बढ़ गए शराब के दाम, ठेकों के बाहर लगेगी रेट लिस्ट
गले पर किया चाकू से वार
उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पाया गया विद्याधर पर हमला उसके पड़ोस में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ मिलकर किया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक ने पहले उसका मुंह बंद किया। फिर दूसरे से उसे गले पर वार कर दिया।
हमला करने के बाद आरोपी अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके मौके से फरार हो गए। मगर पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों को दुगनेहड़ी के जंगल से दबोच लिया। मामले की पुष्टि करते हुए SP हमीरपुर भगत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों से पूछताछ कक पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
