ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक 32 वर्षीय विवाहिता का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला है। घटना के वक्त महिला के ससुराल वाले घर के आंगन में सो रहे थे। महिला का पति अपने काम से बाहर गया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के पति और ससुरालवालों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस टीम द्वारा मृतका के घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: कोल्ड ड्रिंक्स लेने बाजार गई थी किशोरी, भगा ले गया युवक, मिली ये सजा

घर पर नहीं था पति

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के डंगोह खास क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि मृतका रमनदीप कौर उर्फ मधु का पति गुरदेव सिंह पेंटर का काम करता है। बीती शाम जब वह अपने काम से घर लौटा तो उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई। उसने देखा कि रमनदीप ने कमरे को अंदर से कुंडी लगा रखी है।

पंखे की लटकी मिली पत्नी

उसने कई बार दरवाजा खटखटाया पर रमनदीप ने दरवाजा नहीं खोला। घर में शोर सुनकर तब तक गांव वाले भी वहां इकट्ठे हो गए थे। इसी बीच गुरदेव ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़ा, तो पाया कि रमनदीप कमरे के अंदर पंखे से फंदे से लटकी हुई है। इसके बाद उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा अनुभव भारतीय वायुसेना में बना फ्लाइंग ऑफिसर, बचपन से था सपना

आंगन में सो रहे थे सुसराल वाले

वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतका के शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतका के पति, परिजनों और आसपास के लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य आंगन में सो रहे थे।

पिता की मौत के बाद से थी गुमसुम

परिजनों ने बताया कि छह महीने पहले रमनदीप के पिता की मौत हो गई थी। तब से लेकर वह गुमसुम सी रहती थी। उनका कहना है कि उसने खुद आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत के असली कारणों का नहीं पता चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें