मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार बढ़ता जा रहा है। हालांकि, पुलिस टीम द्वारा आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है।
चरस की बड़ी खेप बरामद
यहां जोगिंद्रवगर पुलिस टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एक आरोपी को भारी मात्रा में चरस की खेप के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का बेटा उड़ाएगा राफेल, भरेगा सबसे तेज उड़ान- देश को दिखाएगा करतब
शक के आधार पर ली तलाशी
मिली जानकारी के अनुसार, जोगिंदरनगर पुलिस टीम ने NH-154 पर गुम्मा जलवान के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति पर शक हुआ। शक के आधार पर जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली- तो पुलिस टीम को उसके कब्जे से 498 ग्राम चरस बरामद हुई।
इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चरस की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 35 वर्षीय इंदर सिंह के रूप में हुई है- जो कि जोगिंद्रनगर के छाणग गांव का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : पहाड़ों की लेडी ड्राइवर, पति और परिवार ने छोड़ा साथ- ऐसे बनाई खुद की पहचान
मामले की पुष्टि करते हुए SHO स्किनी कपूर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
बढ़ रही नशा तस्करी की समस्या
हिमाचल प्रदेश, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है, आजकल नशा तस्करी के बढ़ते कारोबार से जूझ रहा है। प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों और शहरी क्षेत्रों में नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। युवा पीढ़ी को इसका सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है, क्योंकि वे नशे की गिरफ्त में आकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी में आया युवक, घुसा पड़ोसी के घर- मां समान महिला की लूटी आबरू
यह समस्या केवल स्थानीय स्तर पर सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी के मामलों में हिमाचल का नाम आने लगा है। चरस, अफीम, हेरोइन और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे मादक पदार्थों का व्यापार बढ़ता जा रहा है। पर्यटन स्थलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास इस गतिविधि का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
