कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की मनमानी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में बहुत बार ऐसा होता है कि लोग वीडियो बनाकर वायरल कर देते हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है। यहां SDM कुल्लू विकास शुक्ला की एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।

SDM कुल्लू की वायरल वीडियो

SDM कुल्लू विकास शुक्ला की यह वीडियो कसोल की है और बीती 24 दिसंबर की बताई जा रही है। वीडियो में युवक SDM पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगा रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे में धुत्त युवकों ने पहले दुकान पर चढ़ाई गाड़ी, फिर दुकानदार को पीटा

युवकों ने घेरी गाड़ी

आपको बता दें कि SDM कुल्लू विकास शुक्ला की यह वीडियो 57 सेकेंड की है। वायरल वीडियो में कुछ युवक SDM कुल्लू विकास शुक्ला की गाड़ी को घेरे हुए नजर आ रहे हैं। गाड़ी में SDM कुल्लू के साथ एक और शख्स भी बैठा हुआ है।

शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप

वीडियो में युवक SDM कुल्लू को शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात कह रहे हैं। इस दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठे SDM विकास मोबाइल खींचने की कोशिश करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जबकि, युवक SDM की बोलेरो गाड़ी की चाबी निकालने की कोशिश कर रहा है। यह भी पढ़ें : हिमाचल : फॉर्च्यूनर और बाइक में टक्कर, एक युवक ने तोड़ा दम- दूसरे की हालत नाजुक

आप लोग पागल हैं- SDM

युवक गाड़ी को रोकते हुए यह कहता भी सुनाई दे रहा है कि आपको गाड़ी किसने चलाना सिखाई। रुको इधर, दारू पीकर गाड़ी चला रहे हैं आप लोग। नशे में आप लोग चले हुए हैं और गाड़ी के साथ में गाड़ी लगाई हुई है। आप सरकारी अफसर हैं तो क्या आप किसी की भी गाड़ी को ठोक देंगे। वहीं, वीडियो में SDM कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि आप लोग पागल हैं।

मुझे धमका रहे हैं लोग

उधर, वीडियो के वायरल होने के बाद SDM कुल्लू विकास ने भी अपनी प्रक्रिया दी है। SDM कुल्लू विकास ने कहा कि उन्हें सोशल माीडिया से पता चला कि उनकी एक वीडियो व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हुई है। वीडियो में कुछ लोग मुझे धमकाते हुए नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें : हिमाचल की खूबसूरत सरकारी बस, ड्राइवर खुद के खर्चे से करता है साज-सजावट

जानबूझकर फंसाने की कोशिश

SDM ने वायरल वीडियो पर प्रक्रिया देते हुए कहा कि कुछ समय पहले कसोल में अवैध कब्जे को लेकर आदेश जारी हुए हैं। जिसके चलते कुछ लोग उन पर काफी समय से नजर रखे हुए हैं और मुझे फंसाने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब कुछ शरारती तत्वों ने उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की है। SDM ने कहा कि मैंने अपने सोशल मीडिया पर बीती 6 दिसंबर को एक वीडियो भी शेयर की है- जिसमें एक्टिविस्ट मेरा पीछा करते और मेरी मूवमेंट को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें