सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित उप कारागार किशनपुरा में कैदियों ने वार्डर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पुलिस थाना मानपुरा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कैदियों ने पीटा वार्डर

जानकारी के अनुसार, उप कारागार किशनपुरा में तैनात जेल वार्डर रोहित कुमार- जो मंडी जिला के थाची क्षेत्र के रहने वाले हैं निगरानी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान जेल में बंद पांच कैदियों ने कथित तौर पर अचानक उन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर से वोट डालने निकला बुजुर्ग, पोलिंग बूथ के पास थमी सांसें- सदमे में परिवार

एक साथ पांच कैदियों ने किया हमला

आरोप है कि बंदियों ने एक साथ मिलकर वार्डर के साथ मारपीट की- जिससे उनके सिर और पीठ पर चोटें आईं। घटना के दौरान जब जेल हवलदार नंद लाल बीच-बचाव करने पहुंचे- तो हमलावर बंदियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की।

जेल हवलदार को भी पीटा

इससे जेल हवलदार को भी चोटें लगीं। जेल परिसर में अचानक हुई इस घटना के बाद कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और अन्य कर्मचारियों को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। मामले को लेकर जेल प्रशासन ने मानपुरा पुलिस थाने में शिकायत दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 51 ग्राम चिट्टे के लिए साढ़े पांच साल चला केस, अब मिली महिला को कठोर सजा

पांच बंदियों के खिलाफ केस दर्ज

शिकायत के आधार पर पांचों बंदियों के खिलाफ BNS और प्रिजन्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जेल परिसर में हुई पूरी घटना की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि विवाद किन परिस्थितियों में शुरू हुआ।

आरोपियों की पहचान

  • सूर्यातेज पुत्र ईश्वर
  • दीपक पुत्र दिलबाग
  • गगन पुत्र विनोद
  • सुनील पुत्र सुरेंद्र
  • गुरचरण पुत्र कमल

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें