#अपराध

May 17, 2026

हिमाचल : 51 ग्राम चिट्टे के लिए साढ़े पांच साल चला केस, अब मिली महिला को कठोर सजा

पुलिस को देख महिला ने झाड़ियों में फेंक दिया था नशे का पैकेट

शेयर करें:

Himachal Chitta Smuggler Women Punishment Court Case Kangra Dharamshala

कांगड़ा। हिमाचल में नशे के खिलाफ चल रही कानूनी लड़ाई के बीच धर्मशाला की अदालत ने एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने महिला आरोपी को चिट्टा तस्करी मामले में कठोर सजा सुनाई है।

51 ग्राम चिट्टे के लिए साढ़े पांच साल चला केस

करीब साढ़े पांच साल तक अदालत में चले इस मामले में 51 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद अब न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी महिला को जेल भेजने के आदेश दिए हैं। अदालत के इस फैसले को प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार पर सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल नगर निकाय चुनाव : लोगों में भारी उत्साह, वोट डालने के लिए बूथ के बाहर लगी लंबी-लंबी कतारें

महिला नशा तस्कर तक कैसे पहुंची पुलिस?

यह मामला 7 अक्टूबर, 2020 का है- जब पुलिस थाना डमटाल की टीम नियमित गश्त पर थी। पुलिस जब इंदौरा मोड़ के पास पहुंची तो वहां मौजूद एक महिला पुलिस वाहन को देखकर अचानक घबरा गई।

झाड़ियों में फेंका चिट्टे का पैकेट

पुलिस के अनुसार, महिला ने अपने हाथ में पकड़ा हुआ एक पैकेट झाड़ियों में फेंक दिया और वहां से निकलने की कोशिश करने लगी। महिला की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत उसे रोक लिया।

यह भी पढ़ें- शाबाश हिमाचल पुलिस : पंजाब से भेजा जा रहा था चिट्टा, पुलिस ने 29 नेटवर्क का किया भंडाफोड़

पैकेट से मिला चिट्टा

मौके पर स्थानीय लोगों को गवाह बनाया गया और पुलिस ने झाड़ियों में फेंके गए पैकेट की तलाशी ली। जांच के दौरान पॉलीथिन में 51.51 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया और आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।

फिर कोर्ट पहुंचा मामला

पुलिस जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए बरामदगी, तलाशी प्रक्रिया और गवाहों के बयानों में विरोधाभास होने की दलील दी। बचाव पक्ष का कहना था कि मामले में कई तकनीकी कमियां हैं, जिनका आरोपी को लाभ मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : कलयुगी बेटे ने पिता पर चलाया चा*कू, बचाव करने आई मां और पत्नी को भी नहीं छोड़ा

कई गवाहों के बयान दर्ज

अदालत ने सभी तथ्यों, गवाहों के बयानों और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों का विस्तार से अध्ययन करने के बाद बचाव पक्ष की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि गवाहों के बयानों में मामूली अंतर होना स्वाभाविक है। इससे मामले के मूल तथ्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोपी महिला के खिलाफ आरोप साबित करने में पूरी तरह सफल रहा है।

महिला को मिली कठोर सजा

इसके बाद पारिवारिक न्यायालय धर्मशाला के विशेष न्यायाधीश-सह-प्रधान न्यायाधीश डॉ. अरविंद मल्होत्रा की अदालत ने आरोपी काजल निवासी छन्नी को NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत दोषी ठहराते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी महिला पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार: ड्रग्स से पहले बेटे की मौ*त...अब जवान बेटी भी चल बसी

चिट्टा तस्करी हिमाचल के लिए गंभीर चुनौती

फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और उससे जुड़े अपराधों को लेकर चर्चा का विषय बन गया है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि चिट्टा तस्करी हिमाचल के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। अदालत द्वारा सुनाई गई सजा को नशे के खिलाफ चल रही कानूनी कार्रवाई के तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख