कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग लड़की ने जहर निगल लिया और फिर उसके बाद जो हुआ उसने सबको हैरान कर दिया।

लड़की ने निगला जहर

दरअसल, नाबालिग लड़की ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने हिम्मत दिखाते हुए हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी। 

यह भी पढ़ें : रात भर खाई में तड़पती रहीं 7 जिंदगियां! सुबह तक थम गईं सांसें; गांव से उठेंगी 6 अर्थि.यां

लड़की तक कैसे पहुंची पुलिस?

लड़की की सूचना मिलते ही मामला लंबागांव पुलिस के पास पहुंचा और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस थाना लंबागांव में तैनात SI कमल कुमार अपनी टीम के साथ लड़की की तलाश में जुट गए।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

शुरुआत में पुलिस को उसका कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला, जिससे स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई। ऐसे में पुलिस ने तकनीकी सहायता का सहारा लिया और लड़की के मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस की।

यह भी पढ़ें : देवभूमि की गंदगी देख विदेशी महिला बोली- मैं आपके देवताओं का आपसे ज्यादा सम्मान करती हूं

पुलिस को मिली लड़की

लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंची और नाबालिग को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया। पुलिस टीम ने नाबालिग को तत्काल सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

लड़की टांडा अस्पताल रेफर

हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया। फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार जारी है और चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार 12 हजार मल्टी टास्क वर्करों को देगी तोहफा- जल्द लाएगी स्थायी पॉलिसी

कारणों की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पुलिस टीम द्वारा मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर नाबालिग ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

इलाज हो सका संभव

मामले की पुष्टि DSP बैजनाथ संदीप शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए नाबालिग को तलाश कर अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय रहते उसका उपचार संभव हो सका।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें