स्वारघाट (बिलासपुर)। हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत की खबर सामने आई है। महिला खुशी खुशी अपनी बेटी के ससुराल से वापस अपने घर लौट रही थी। इसी बीच वह एक टैंकर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा हिमाचल के बिलासपुर जिला में हिमाचल पंजाब सीमा पर ग्वालथाई पुलिस चौकी के तहत हुआ है।

टैंकर की टक्कर से महिला की मौके पर मौत

दरअसल ग्वालथाई चौकी के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र स्विचयार्ड में महिला स्कूटी पर सवार होकर जा रही थी। इसी दौरान एक टैंकर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान रचना देवी पत्नी राजकुमार निवासी बरमला तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब के रूप में की गई है। महिला हिमाचल में स्थित अपनी बेटी के ससुराल आई थी।

पति के साथ बेटी के ससुराल गई थी महिला

बताया जा रहा है कि रचना की बेटी ममता बीमार थी, रचना अपने पति राजकुमार के साथ स्कूटी पर बेटी ममता के ससुराल इल्लेवाल में उसका हालचाल जानने आई थी। बेटी के ससुराल में कुछ देर रूकने के बाद रचना देवी अपनी बेटी को भी साथ ले गई। जिसके चलते स्कूटी पर रचना के अलावा उसका पति और बेटी ममता भी सवार थे। स्कूटी रचना चला रही थी। यह भी पढ़ें: स्क्रब टायफस ने डराए लोग, मां-बेटे की जान जाने के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा

टायर के नीचे आने से मौके पर हुई मौत

जब यह लोग ग्वालथाई के पास पहुंचे तो सामने से पंजाब नंबर का एक पानी का टैंकर आ रहा था जोकि स्कूटी से टकरा गया। टक्कर लगने से स्कूटी चालक रचना देवी टैंकर की तरफ जबकि पिता व पुत्री विपरीत दिशा में गिर गए। रचना देवी टैंकर के टायर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता . पुत्री को हल्की चोटें आई हैं। यह भी पढ़ें: CM सुक्खू को किसने दिया OPS बंद करने का सुझाव: क्या पहली गारंटी से भी पलट जाएंगे ?

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक की पहचान मनमोहन कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी दड़ोली तहसील नंगल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें: स्क्रब टायफस ने डराए लोग, मां-बेटे की जान जाने के बाद अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ कोट बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। वहीं डीएसपी नयनादेवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि इस बाबत टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के संदर्भ में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

पहाड़ की सर्पीली सड़कों पर क्यों हो रहे हादसे

बता दें कि हिमाचल में सड़क हादसों का दौर काफी बढ़ता जा रहा है। यहां की सर्पीली सड़कों पर जरा सी लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। हिमाचल में अधिकांश सड़क हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण होते हैं। यहां पर बाहरी राज्यों से आने वाले लोग ज्यादा हादसों के शिकार होते हैं। यह भी पढ़ें: 4 साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया, पत्नी का उजड़ गया सुहाग

चंबा में भी पंजाब के शख्स की हुई है मौत

आज सुबह भी मणिमहेश यात्रा पर गए पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य घायल हुए थे। यह लोग पंजाब से भोले शंकर की पवित्र मणिमहेश यात्रा पर निकले थे। लेकिन इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें