बीबीएन (सोलन)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक हैवान पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महिला का शव कमरे से बरामद हुआ। कमरा बाहर से बंद था और हत्या करने के बाद उसका पति फरार था। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए फरार पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन का है। 

 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मानपुर के निचला खेड़ा क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत में बड़ा खुलासा हुआ। महिला का शव कमरे से बरामद हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है और उसके बाद फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की तेज कार्रवाई का नतीजा है।

 

यह भी पढ़ें : आधी रात को डीजल टैंकर से टकराई बस, 45 भारतीयों की हुई मौ*त; सो रहे थे सभी यात्री

कमरे में था महिला का शव, बाहर से लगी थी कुंडी 

बताया जा रहा है कि मृतका प्रवासी महिला संगीता अपने पति चुन्नु कुमार साहनी के साथ निचला खेड़ा गांव में किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कई सप्ताह से विवाद चल रहा था। 7 नवंबर की रात दोनों के बीच तीखा झगड़ा हुआ और अगले ही दिन सुबह संगीता अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। खास बात यह थी कि कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी और मौके से उसका पति गायब था, जिस कारण मामले में हत्या का संदेह और मजबूत हो गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां के दरबार से वापस लौट रहे युवकों की बाइक आपस में टकराई, 3 ने तोड़ा दम

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य एकत्रित किए। इस बीच एसपी बद्दी और एसडीपीओ बद्दी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : मात्र 10 हजार पर सरकारी नौकरी करेंगे युवा- CM सुक्खू के फैसले से भड़का विपक्ष- मांगा जवाब

आरोपी बिहार से पकड़ा

पुलिस ने तत्काल एसआईटी टीम का गठन किया, जिसने तकनीकी और मानवीय खुफिया इनपुट के आधार पर फरार आरोपी पति चुन्नु कुमार साहनी ;32द्धए निवासी जिला सिवान बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हत्या के बाद इलाके से फरार हो गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच भी जारी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : युवती की ह*त्या, लिव-इन में रह रही थी; पार्टनर ने किया कांड

क्या बोले अतिरिक्त एसपी अशोक वर्मा 

जिला पुलिस बद्दी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने मामले में हुई प्रगति की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक साक्ष्य स्पष्ट रूप से हत्या की ओर संकेत करते हैं और जांच टीम सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें