ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन आत्महत्याओं की खबरें सामने आ रही हैं। प्रदेश में बढ़ती इस तरह की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि अकसर पढ़ाई में पीछे रहने पर भी कुछ युवा अपनी जिंदगी को खत्म कर रहे हैं जो कि चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। अब ऐसी ही एक आत्महत्या का मामला हिमाचल के ऊना जिला से सामने आया है। यहां रक्षाबंधन से मात्र दो दिन पहले एक युवक ने फंदा लगा लिया।
युवक ने की आत्हत्या
मिली जानकारी के अनुसार जिला ऊना के पंडोगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोअर पंजावर गांव में एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यहां 22 वर्षीय अजय कुमार पुत्र अशोक कुमार ने गुरुवार दोपहर पेड़ से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
यह भी पढ़ें : सुधीर के आपदा फंड पर सीएम सुक्खू का तंज, पार्टी बदलने पर मिले पैसों से तो नहीं बांटी राहत
घर के पास ही पेड़ से लटका मिला युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अजय कुमार दोपहर के समय घर से निकला था। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने घर से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ से उसका शव लटकता हुआ देखा। इस घटना से घबराए लोगों ने तुरंत पंचायत प्रधान और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस चौकी पंडोगा को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी: जेबीटी के 600 पदों पर शुरू हुई भर्ती, HPRCA ने मांगे आवेदन; जानें डिटेल
पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने आज शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांचने का प्रयास कर रही है कि आखिर युवक ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया।
यह भी पढ़ें : कौन होगा हिमाचल कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष ? सीएम सुक्खू ने कर दिया स्पष्ट, जानें
गहरे सदमें में है परिवार
वहीं दूसरी तरफ रक्षाबंधन से मात्र दो दिन पहले जवान बेटे के इस तरह से आत्महत्या करने से उसके परिजनों को गहरा सदमा लगा है। परिवार जहां रक्षाबंधन के त्यौहार की तैयारी कर रहा था, वहीं अचानक जवान बेटे ने दुनिया छोड़ दी। बेटे के शव को देख कर परिजन लगभग अचेत ही हो गए हैं। वहीं इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।
