ऊना। हिमाचल प्रदेश में आए दिन नशा तस्करों का पकड़ा जाना चिंता का विषय बनता जा रहा। इसी कड़ी में अब एक और ताजा मामला जिला ऊना से सामने आया है। यहां पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने नशे की खेप के साथ एक युवक को रंगे हाथों अरेस्ट किया है।
पुलिस कर रही थी चेकिंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मामला जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत आने वाले नंगल कलां क्षेत्र से सामने आया है। यहां कांगड़ा ANTF की टीम नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए इलाके में लगातार गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार के हाल... स्कूलों में शिक्षक नहीं और निदेशालय में 5 पदों पर 30 टीचर कर रहे बाबूगीरी
टीम को मिला गुप्त सूचना
इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि नंगल कलां में एक युवक नशे के साथ मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देर किए तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। वहां पहुंचने पर पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो उन्हें देखकर घबराया हुआ और संदिग्ध हरकतें करता नजर आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली।
10.36 ग्राम चिट्टा बरामद
तलाशी के आधार पर युवक के कब्जे से पुलिस को 10.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी गौरव कुमार पुत्र चनण सिंह, जिला ऊना के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार फिर लेने जा रही 1900 करोड़ का कर्ज, नए वित वर्ष का पहला लोन; कहां होगा खर्च?
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह यह नशा कहां से लेकर आया था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।
पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा अरोपी
SP ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी।
