ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक विवाहिता ने खौफनाक कदम उठा लिया है। महिला ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। महिला अपनी बहन के पास रहती थी। मृतका की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है- जो कि गुरुसर मोहल्ला, ऊना की रहने वाली थी।

पति से अलग रहती थी महिला

बताया जा रहा है कि आशा पिछले काफी समय से अपने पति से अलग होकर अपनी बहन के पास ऊना शहर के गुरुसर में रह रही थी।

बहन के कमरे में लगाया फंदा

बीती रात जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो आशा की बहन ने कमरे का दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि उसकी बहन कमरे में फंदे से झूल रही थी। यह भी पढ़ें: कहर बन गिरी आसमानी बिजली, परिवार से छीना एकमात्र आमदनी का सहारा इसके बाद उसने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना ने बताया कि मृतका के पास से किसी भी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस टीम ने परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

हिमाचल से जुड़ी यह दो खबरें भी पढ़ें:

16 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म

यह चौंकाने वाला मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां ठियोग में एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। लड़की की अभी शादी नहीं हुई है। बच्ची 11वीं कक्षा की छात्रा है। हैरानी की बात यह है कि ना तो लड़की और ना ही उसके परिजनों को पता था कि वह गर्भवती है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पेट दर्द की शिकायत के चलते उसे अस्पताल ले जा गया। लड़की के साथ...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नाबालिग लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

यह शर्मनाक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है। मामले में चाइल्ड हेल्पलाइन की एक महिला कर्मी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। नाबालिग के साथ यह घिनौनी हरकत छह लोगों ने की है। करीब 8 महीने पहले छह लोगों ने नाबालिग लड़की से साथ दुष्कर्म किया था। इतना ही नहीं यह लोग नाबालिग लड़की को ब्लैक मेल भी कर रहे थे। साथ ही...पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें