सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सिरमौर पुलिस की पांवटा साहिब में तैनात स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस
जानकारी के अनुसार 19 मई की रात पुलिस को रामपुरघाट स्थित शराब ठेके के पास गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गोन्दपुर की तरफ से रामपुरघाट की ओर भारी मात्रा में चरस लेकर आ रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके में नाकाबंदी कर दी। पुलिस ने आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू कर दी ताकि संदिग्धों को पकड़ा जा सके।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कभी मैसेज- कभी पीछा कर महिला को करता था परेशान, धरा आरोपी; कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
संदिग्ध बाइक को रोककर की तलाशी
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने यूपी नंबर की एक संदिग्ध बाइक नंबर UP 31CC 2151 को रोका। पुलिस को दोनों युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिसके बाद मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक के हैंडल में छिपाकर रखा गया एक लिफाफा मिला।
चरस की खेप बरामद
जब पुलिस ने लिफाफा खोला तो उसमें बत्ती के आकार की 214 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस बरामद होते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने चरस को बड़ी चालाकी से बाइक के अंदर छिपाया हुआ था ताकि किसी को शक न हो।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुल से सीधे गहरी खड्ड में जा गिरा शख्स, पत्थरों से टकराया सिर; थम गईं सांसें
आरोपियों की हचान
पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ की तो चालक ने अपनी पहचान उबेद पुत्र सहीद निवासी तहसील मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। वहीं बाइक के पीछे बैठे युवक ने अपना नाम असलम पुत्र इसरार निवासी मोहल्ला घुटैयाबाद, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश बताया।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़ें : HRTC कर्मी ने 4 साल तक नोची महिला, ध.म.का कर जबरन बनाता था संबंध; ऐसे चुप रहने को की मजबूर
नशा नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों का संबंध किसी बड़े नशा गिरोह से तो नहीं है। पुलिस अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि जिले में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
