राजनीति

#अपराध

May 20, 2026

हिमाचल: कभी मैसेज- कभी पीछा कर महिला को करता था परेशान, धरा आरोपी; कई राज्यों में दर्ज हैं मामले

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal shimla news

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों, महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे ताजा मामला शिमला जिले से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जो लंबे समय से एक महिला को फोन, व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से परेशान कर रहा था। 

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

जानकारी के अनुसार यह मामला पुलिस थाना कोटखाई का है। 7 मई 2026 को एक महिला ने पुलिस थाना में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में महिला ने बताया कि प्रशांत शेखर सिंह नाम का युवक उसे लगातार व्हाट्सएप मैसेज, कॉल और अन्य माध्यमों से परेशान कर रहा है। आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जानकीपुरम इलाके का रहने वाला बताया गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुल से सीधे गहरी खड्ड में जा गिरा शख्स, पत्थरों से टकराया सिर; थम गईं सांसें

कई राज्यों में पहले से दर्ज हैं मामले

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही अलग-अलग राज्यों में स्टॉकिंग और पीछा करने के पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले हिमाचल प्रदेश के कोटखाई थाना क्षेत्र से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। आरोपी का रिकॉर्ड सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।

जेल से बाहर आते ही फिर शुरू की वही हरकतें 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी इसी तरह के मामलों में जेल जा चुका है। हालांकि जेल से रिहा होने के बाद भी उसने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। आरोपी लगातार महिला से संपर्क करने की कोशिश करता रहा और व्हाट्सएप कॉल, मैसेज व अन्य ऑनलाइन माध्यमों से उसे परेशान करता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी बार-बार एक जैसे अपराध कर रहा था, जिससे महिला और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी।

 

यह भी पढ़ें : HRTC कर्मी ने 4 साल तक नोची महिला, ध.म.का कर जबरन बनाता था संबंध; ऐसे चुप रहने को की मजबूर

पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान 19 मई 2026 को आरोपी को पूछताछ के लिए थाना कोटखाई बुलाया गया। पूछताछ और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत रिमांड लेने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

जिला शिमला पुलिस ने साफ कहा है कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मामलों में तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : विदेश में नौकरी करने का मौका, हर महीने मिलेगी एक लाख तक सैलरी- जल्द करें अप्लाई

मामले की जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने और किन-किन लोगों को इसी तरह परेशान किया है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख