सिरमौर। हिमाचल में बाहरी राज्यों से नशे की सप्लाई का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पुलिस की सतर्कता इन तस्करों पर भारी पड़ रही है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच जिला सिरमौर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना  

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सिरमौर से सामने आया है। यहां पर कार्रवाई पुलिस थाना कालाअम्ब के तहत डिटैक्शन सेल नाहन की टीम ने गश्त और नशे के खिलाफ अभियान चला रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में घर से बिना बताए निकली 20 वर्षीय युवती- नहीं लौटी वापस, परिवार को अनहोनी का डर

तालाशी के लिए रोकी बाइक

इस दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिला कि दो युवक चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर उज्जल माजरी बैरियर के रास्ते सराहां (सोलन) की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और बताए गए रूट पर निगरानी बढ़ा दी गई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने संदिग्ध नंबर वाली बाइक (HP 13-3714) को रास्ते में रोक लिया।

बाइक की सीट के नीचे से मिला चिट्टा 

बाइक पर सवार दोनों युवक पुलिस को देख घबरा गए और संदिग्ध हरते करने लगे। शक के आधा पर पुलिस ने आरोपियों की बाइक की तलाशी ली।  तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे से करीब 20.14 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। नशे की इतनी मात्रा मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें :  सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा

आरोपियों की पहचान 

  • शुभम शर्मा उम्र 30 साल निवासी गांव सुनखी, जिला सोलन
  • रजत मिश्रा उम्र 27 साल निवासी गांव बालकरूपी, जिला मंडी के रूप में हुई।

 

NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ये नशा कहां से लाया गया था और इसे आगे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : गड्ढों में दफन हुआ विकास, NH-5 पर लोगों की जान से खिलवाड़- सड़क की हालत बद से बदतर

नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी

SP  सिरमौर NS नेगी ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहने की जरूरत है और पुलिस हर स्तर पर इस तरह के नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम कर रही है।