#अपराध
May 2, 2026
हिमाचल में घर से बिना बताए निकली 20 वर्षीय युवती- नहीं लौटी वापस, परिवार को अनहोनी का डर
हर जगह की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, यहां पर एक 20 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। युवती के अचानक गायब होने से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी चिंता में हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना जिले के हरोली थाना क्षेत्र का है। यहां परिजनों ने बताया कि 20 वर्षीय युवती घर से बिना किसी को कुछ बताए बाहर चली गई थी। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह किसी काम से गई होगी और थोड़ी देर में लौट आएगी, लेकिन जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं आई तो घरवालों की चिंता बढ़ने लगी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला- आउटसोर्स कर्मियों के फिरेंगे दिन, मिलेगी नौकरी की सुरक्षा
युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तुरंत उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां जाकर पूछताछ की। दिनभर की खोजबीन के बावजूद युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे परिवार की बेचैनी और बढ़ गई।
परिवार ने अपने स्तर पर युवती को ढूंढने की पूरी कोशिश की लेकिन, कहीं से भी युवती का कहीं सुराग नहीं मिला। थक हार कर परिजनों ने हरोली थाना में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गड्ढों में दफन हुआ विकास, NH-5 पर लोगों की जान से खिलवाड़- सड़क की हालत बद से बदतर
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस युवती की लोकेशन ट्रेस करने और उसे जल्द से जल्द ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुलिस अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि युवती को जल्द सुरक्षित ढूंढने के लिए टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही युवती का पता लगा लिया जाएगा।