नाहन। हिमाचल प्रदेश की युवा पीढ़ी आज नशे के दलदल में धंसती जा रही है। इसका बड़ा कारण पैसों के लिए नशे का कारोबार करने वाले हैं। प्रदेश में आए दिन नशा माफिया पकड़े जा रहे हैं। बावजूद इसके नशे का यह कारोबार खत्म नहीं हो रहा है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सिरमौर जिला से सामने आया है। यहां पुलिस ने एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के उपमंडल राजगढ़ में सिरमौर जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम ने एक नशा तस्कर को पकड़ा है। इसके पास से पुलिस को नशे की बड़ी खेप मिली है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स नशे का कारोबार कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : घर पर चल रही देवर के ब्याह की तैयारियां, भाभी ने झूठी कहानी रच किया ड्रामा
आरोपी के पास मिली चरस की खेप
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने राजगढ़ हाब्बन सड़क पर फॉरेस्ट कालोनी के पास ही छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 980 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान संदीप पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव दोल रावता डाकघर हाब्बन तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में एनडीपीएस की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: फरवरी में बिना सब्सिडी के आएगा बिजली बिल, जानें किन्हें लगेगा झटका
आरोपी से की जा रही पूछताछ
पुलिस आरोप से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह नशे की खेप कहां से लाया था और इसे आगे कहां बेचने जा रहा था। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा है, और नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस की प्रतिबद्धता को सराहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में गणतंत्र दिवस की धूम: रिज पर राज्यपाल ने फहराया तिरंगा; शहीदों को श्रद्धांजलि
पुलिस टीम सहित आरोपी व्यक्ति
एक पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरफ्तारी क्षेत्र में नशा तस्करी की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जिला सिरमौर पुलिस लगातार अवैध नशे के कारोबार पर नजर बनाए हुए है और तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। वर्तमान में इस मामले में आगे की जांच जारी है।
