सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में एक महिला अपने पति का सुसाइड नोट लेकर पुलिस थाना पहुंच गई। इस सुसाइड नोट में पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए हैं। मामला मारपीट से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद से महिला का पति लापता भी बताया जा रहा है। जिसकी जांच में अब पुलिस जुट गई है। यह भी पढ़ें: हिमाचल का बेटा USA में संभालेगा बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कैसे पाया मुकाम क्या है पूरा मामला मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को पांवटा साहिब निवासी भूपेंद्र सिंह एक होटल में काम करता है। इसी होटल के 2 कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह की इन दोनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जिसके बाद दोनों ने उसे पीटा। इससे भूपेंद्र सिंह को काफी चोटें आई और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस पर आरोप इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुसाइड नोट में लिखा है कि इस घटना की सूचना के बाद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई जिससे आहत होकर व्यक्ति ने ऐसा कदम उठाया है। भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरिता ने इस बात का खुलासा किया है। यह भी पढ़ें: कुल्लू में हुई NSG कमांडोज की मॉक ड्रिल: हमास ने कहा है- बदला लेंगे क्या कहना है पत्नी का भूपेंद्र सिंह की पत्नी सरिता ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं है और कमरे में एक सुसाइड नोट लिखकर कहीं चला गया है। इस नोट में पति ने कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के बारे में लिखा है साथ ही पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई ना करने के भी आरोप लगाएं है। सरिता ने बताया कि सुसाइड नोट देखकर वह तुरंत पुलिस थाना पहुंच गई और इसके बारे में शिकायत दर्ज करवा ली गई है। पुलिस ने तेज की छानबीन वहीं पुलिस को इस बाबत सूचना मिलने के बाद व्यक्ति का पता लगाने के लिए CCTV खंगाना शुरू कर दिया है। पुलिस ने गोविंदघाट बैरियर के पास CCTV खंगाला जिसमें भूपेंद्र पैदल कुल्हाल उत्तराखंड की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। जिसके बाद पुलिस ने टीमों को गठित कर उत्तराखंड की तरफ भेज दिया है। वहीं, ASP अदिति सिंह ने बताया है कि पुलिस लापता की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मारपीट मामले में मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है।
आखिरी नोट छोड़ पति हो गया लापता, पत्नी पहुंची थाने- जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: बस स्टैंड की पार्किंग में मिली युवक की देह, परिवार घर पर कर रहा था बेटे का इंतजार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में नशे का डबल अ.टैक: लाखों का चिट्टा और घातक मेथम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद; 3 गिरफ्तार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, लोगों को शौचालय में पड़े मिले; पति की थमी सांसें
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: ट्रक चालक की फिल्मी साजिश बेनकाब, रास्ते में 18 टन सरिया बेच खाई में गिरा दिया वाहन
अपराधN4H_Desk
नशे ने फिर छीना हिमाचल से एक जवान बेटा! 23 साल के ऋतिक की किराये के कमरे में मिली देह
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: पुल से नदी में कूद गई 38 साल की महिला, युवकों ने बाहर निकाला... पर नहीं बचा सके जा*न
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : घर जाने के लिए युवती ने ली टैक्सी, चालक ने सुनसान जंगल ले जाकर कर दिया कांड
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में आयकर अधिकारी ने मांगी पांच लाख रुपए रिश्वत, CBI ने कसा शिकंजा; आरोपी फरार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में दिन दिहाड़े 4 नकाबपोश युवकों ने किया लड़की का अ*पहरण, जबरन कार में डाल हुए फरार
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में नशा तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने पंजाब से दबोचा लाखों के चिट्टा तस्करी का मुख्य सप्लायर
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: गिरी खड्ड में डूब गया 27 साल का पिता, 2 वर्षीय बेटे के लिए घर से साइकिल लेने निकला था
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में ED की बड़ी कार्रवाई: फार्मा इंडस्ट्री में सुबह-सुबह पहुंची टीम; मचा हड़कंप
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: 22 हजार में डोला वन विभाग के बीओ का ईमान, रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ धरा
अपराधN4H_Desk
हिमाचल पुलिस ने नाके पर दबोचे दो युवक : कार से मिला ढेर सारा चिट्टा, फुट मैट के नीचे थी खेप
अपराधN4H_Desk
हिमाचल: दंपत्ति के बीच हुआ जमकर विवाद, गुस्साए पति ने पत्नी पर चला दिया चा**कू; खुद को भी नहीं बख्शा
अव्यवस्थाN4H_Desk
हिमाचल पोस्ट ऑफिस में लाखों की गड़बड़ी, ग्राहक को हुआ शक- महिला कर्मचारी सस्पेंड
अपराधN4H_Desk
हिमाचल : खड्ड में पड़ी मिली महिला, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा- जांच में जुटी पुलिस
अपराधN4H_Desk
हिमाचल आपदा में घर टूटने का झूठ बोल महिला ने वसूले 4.50 लाख, पटवारी और प्रधान पर केस
अपराधN4H_Desk
हिमाचल में गजब का कारनामा! मौ**त के बाद मिला सरकारी घर- 65 हजार किस्त भी की जारी
अपराधVishal Rana
हिमाचल में सड़क किनारे मिली 32 वर्षीय युवक की देह, हाथ पर बना है अंग्रेजी में ‘Reena’ नाम का टैटू
N4H_Desk
लेखक
📤इस लेख को साझा करें