सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान पुलिस को महिला की कथित भूमिका के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक, मां ने बच्ची को बेटे के साथ भेजा था

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पांवटा साहिब पुलिस स्टेशन के पास चाय की रेहड़ी लगाती है। जांच में सामने आया है कि महिला ने बच्ची को अपने बेटे लकी के साथ बाइक पर भेजा था। इसके बाद लकी बच्ची को वाई-पॉइंट के पास रामशरणम आश्रम की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक सुनसान जगह ले गया। आरोप है कि वहीं बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया।

 

यह भी पढ़ें : काम के लिए निकला व्यक्ति नहीं लौटा घर, तीन दिन बाद गोशाला में मिली देह- पसरा मातम

बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोग, आरोपी भाग गया

घटना के दौरान बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देखकर आरोपी युवक वहां से भाग गया। इसके बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए घटना के करीब 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी लकी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ करने के साथ-साथ मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच शुरू की।

 

यह भी पढ़ें :  BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा

बच्ची के बयान के बाद मां की भूमिका सामने आई

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बच्ची के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाए गए हैं। इन बयानों और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी की मां की कथित भूमिका भी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर, दूसरे लोगों की भूमिका की भी जांच

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में किसी और व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।