#विविध
September 5, 2026
हिमाचल : BP बढ़ने पर अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को लगा डाला हार्ट का इंजेक्शन, हुआ हंगामा
किसी दूसरी मरीज के लिए था इंजैक्शन, गलती से महिला को लगा दिया
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक असपताल से लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पर BP की मरीज को गलत इंजैक्शन लगाने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक ठियोग के संधु की रहने वाली बुजुर्ग महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए ठियोग अस्पताल लेकर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला को पैंटोप्रोल का इंजैक्शन लगाने के लिए कहा था, लेकिन अस्पताल में उन्हें हृदय रोग से जुड़ा दूसरा इंजैक्शन लगा दिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल शर्मसार - धड़ से अलग मिला मा**सूम का सि..र, जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का कहना है कि जिस इंजैक्शन की महिला को जरूरत नहीं थी, वह अस्पताल में किसी दूसरी महिला मरीज को लगाया जाना था। आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों ने गलती से वही इंजैक्शन बुजुर्ग महिला को लगा दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ से मामले को लेकर बात की।
परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों से इस बारे में जानकारी मांगी तो शुरुआत में मामले को लेकर साफ जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना में इसकी लिखित शिकायत दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट! कई जिलों में बरसेंगे मेघ, जाने अगले चार दिन का हाल
महिला के बेटे दिनेश और इंदु ने बताया कि पुलिस में शिकायत देने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने उनसे माफी मांगी। महिला की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर उन्हें IGMC शिमला भेजा गया है, जहां डॉक्टर उन्हें करीब 12 घंटे तक निगरानी में रखेंगे।
मामले को लेकर ठियोग अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेने की कोशिश की गई, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
वहीं, ठियोग अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल में पहुंची महिला को पैंटोप्रोल का इंजैक्शन लिखकर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जो इंजैक्शन महिला को लगाया गया, उसका असर करीब आधे घंटे तक रहता है। पूरे मामले की चिकित्सीय जांच की गई है और महिला की हालत बिल्कुल स्थिर है। एहतियात के तौर पर उसे चिकित्सा निगरानी के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है।