#अपराध

October 20, 2026

हिमाचल : घर के बाहर खेल रहे बच्चे को दिया चॉकलेट का लालच, कार में बैठा फरार हुआ आरोपी

बच्चे के गायब होने से परिवार परेशान

शेयर करें:

Himachal Pradesh una news

ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में उस समय परिवार में हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खेल रहा पांच साल का बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चे के काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू कर दी। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

चॉक्लेट का लालच देकर बच्चे को ले गया व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के जलग्रां से सामने आया है। यहां पर बीते रविवार को पांच साल का बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कार चालक आया और बच्चे को चॉक्लेट का लालच देकर उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। बच्चा अचानक गायब हुआ तो परिवार में हड़कंप मच गया।

 

यह भी पढ़ें : मंडी की बहु बनेंगी उड़नपरी सीमा- 10 साल का रिलेशनशिप, 2 साल बाद है शादी का प्लान

बच्चे के गायब होने से परिवार परेशान

यह घटना रविवार को जलग्रां में हुई। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, लेकिन कुछ देर बाद वह वहां नहीं मिला। परिजनों ने उसे आसपास काफी तलाश किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

करीब 18 घंटे बाद ईसपुर में मिला बच्चा

पुलिस को CCTV फुटेज से कार का नंबर मिल गया। इसके बाद पुलिस ने कार से जुड़े व्यक्ति से पूछताछ की। इसी बीच बच्चा हरोली क्षेत्र के ईसपुर में सुरक्षित मिल गया। बताया जा रहा है कि बच्चा रातभर एक घर के बाहर रोता रहा। रात करीब दो बजे स्थानीय परिवार ने उसे अपने घर ले जाकर पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सेना की 2 गाड़ियों की निजी ट्रक से टक्कर, तीनों वाहन बीच सड़क पलटे; 4 जवान पहुंचे अस्पताल

रोजगार की तलाश में जलग्रां आया था परिवार

बच्चे का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। परिवार करीब एक महीने पहले रोजी-रोटी की तलाश में जलग्रां आया था। रविवार दोपहर बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। शाम करीब पांच बजे पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।

परिजनों ने कार्रवाई से किया इनकार

पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का उपचार चल रहा है। परिजनों की ओर से कार्रवाई न करने की बात कहने के बाद इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख