#अपराध

October 18, 2026

हिमाचल : नशा बेचकर खोला शॉपिंग मॉल, पुलिस ने 7 दुकानें-ट्रैक्टर किया सीज

74.12 लाख की प्रॉपर्टी फ्रीज

शेयर करें:

himachal Nurpur Police news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तस्करों को पकड़ने के साथ-साथ उनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने नशे से अर्जित लाखों की संपत्ति को फ्रीज किया है। 

नशे की कमाई से खड़ा किया साम्राज्य

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नूरपुर से सामने आया है। यहां पर रमेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर 2025 को जवाली पुलिस थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की संपत्तियों की जांच की। साथ ही यह भी पता लगाया गया कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया था।

यह भी पढ़ें : आज सराहन में होगा राजा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

69 लाख की बिल्डिंग और ट्रैक्टर फ्रीज

पुलिस के मुताबिक, फ्रीज की गई संपत्तियों में जवाली के लभ गांव में बना दो मंजिला मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स शामिल है। इसमें सात दुकानें हैं और इसकी कीमत करीब 69 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा 2019 में 5.13 लाख रुपये में खरीदा गया एक ट्रैक्टर भी फ्रीज किया गया है। जांच के दौरान ट्रैक्टर खरीदने के लिए इस्तेमाल किए गए पैसों का कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

15 अक्टूबर को मिली कार्रवाई की पुष्टि

जवाली पुलिस ने 18 सितंबर 2026 को आरोपी की संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद 15 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली के सक्षम प्राधिकारी ने इस आदेश की पुष्टि कर दी। अब इन संपत्तियों को तय कानूनी नियमों और जरूरी अनुमति के बिना बेचा या किसी दूसरे के नाम नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : आज सराहन में होगा राजा वीरभद्र की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

नशे की कमाई से बनाई संपत्तियों पर पुलिस की नजर

नूरपुर पुलिस अब नशा तस्करों को पकड़ने और नशीले पदार्थ बरामद करने तक ही सीमित नहीं है। पुलिस तस्करी से कमाए गए पैसों और उनसे खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है। इसका मकसद नशे के अवैध कारोबार से होने वाली कमाई को रोकना और तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना है।

अब तक 30.70 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

पुलिस जिला नूरपुर के अनुसार, अब तक नशा तस्करों की कुल 30,70,05,711 रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं को 1500 रुपए-300 यूनिट फ्री बिजली योजना में जुड़ेगे कई और नाम 

पुलिस ने लोगों से की अपील

नूरपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नशा तस्करी या नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है, तो वे पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख