#अपराध
October 20, 2026
हिमाचल: सुबह-सवेरे कुत्ता घुमाने निकले फौजी को पड़ोसी ने मारी गो**ली- लंबे समय से थी रंजिश
बद्दी की फैक्टरी में हुई थी पहचान, मार्च में छोड़ दी थी नौकरी
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज वाली घटना सामने आई। यहां कुत्ते को घुमाने निकले एक पूर्व सैनिक पर व्यक्ति ने पिस्टल से गोली चला दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
मामला कांगड़ा जिेले के बालकरूपी पंचायत से सामने आया है। इस मामले में हैरानी की बात यह है कि गोली चलाने वाला व्यक्ति महेंद्र सिंह के लिए अनजान नहीं, बल्कि उसी का पड़ोसी था। महेंद्र सिंह पहले बद्दी की एक निजी फैक्टरी में काम करते थे। मध्य प्रदेश का रहने वाला शत्रुघ्न भी उसी फैक्टरी में नौकरी करता था। दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे। महेंद्र सिंह ने इसी साल मार्च में फैक्टरी की नौकरी छोड़ दी थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म**र्डर : सड़क किनारे पड़ा मिला युवक- शरीर पर चोटों के निशान
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गोली चलाने के पीछे दोनों पक्षों के बीच चल रही आपसी रंजिश को वजह माना जा रहा है। हालांकि, यह रंजिश किस बात को लेकर थी और वारदात किन हालात में हुई, इसका अभी पूरी तरह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।
घटना की सूचना मिलते ही आलमपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस को आशंका है कि गोली चलाने के बाद शत्रुघ्न जंगल की तरफ भाग गया है। इसी को देखते हुए उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : मंडी की बहु बनेंगी उड़नपरी सीमा- 10 साल का रिलेशनशिप, 2 साल बाद है शादी का प्लान
पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी बालकरूपी क्यों आया था और उसने पूर्व सैनिक पर गोली क्यों चलाई। पुलिस के लिए फिलहाल आरोपी को पकड़ना और वारदात के पीछे की असली वजह का पता लगाना सबसे बड़ी चुनौती है।
बैजनाथ के DSP संदीप शर्मा ने गोली चलने की घटना की पुष्टि की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है और उसके पकड़े जाने के बाद ही घटना के पीछे की वजह साफ हो पाएगी।