#अपराध
October 16, 2026
हिमाचल : नशे की डिलीवरी करने निकले थे तीन तस्कर, पुलिस ने लाखों की चरस और चिट्टे के साथ दबोचा
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में पुलिस लगातार नशा तस्करों की कमर तोड़ रही है। जगह-जगह नाकाबंदी और छापामारी कर नशा तस्करों को सलाखों के पीछे डाल रही है। ताजा मामला जिला ऊना से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को अरेस्ट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना से सामने आया है। यहां पर
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार शाम ऊना की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने लाल सिंगी में रायजादा सर्विस स्टेशन के पास खड़े एक व्यक्ति की तलाशी ली। उसके बैग की जांच करने पर पुलिस को 208 ग्राम चरस मिली।
पुलिस ने इस मामले में धीरज कुमार निवासी बल बागडू, डाकघर मझीण, तहसील खुंडियां, जिला कांगड़ा को नामजद किया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर चरस की सप्लाई के बारे में जानकारी जुटा रही है।
इसी दिन शाम को हरोली पुलिस पालकवाह में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को रोककर उसकी तलाशी ली। बाइक में छिपाकर रखा गया 1.66 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।
इस मामले में पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक बहादुर सिंह निवासी वार्ड नंबर आठ और उसके साथ बैठे राजिन्द्र कुमार निवासी वार्ड नंबर दो, पालकवाह को नामजद किया है। दोनों के खिलाफ भी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दोनों मामले हरोली क्षेत्र से जुड़े हैं। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
SP ने लोगों से कहा कि अगर किसी को नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी के बारे में जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि नशे के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।