#अपराध
October 18, 2026
हिमाचल: बीमार पति को कमरे में छोड़ कर पत्नी हो गई फरार, 9 माह के बच्चे को भी ले गई साथ
पति की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की मां बच्चे की तलाश
शेयर करें:

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अक्सर पति-पत्नी शादी के मंडप में सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं, लेकिन कुल्लू के सेऊबाग क्षेत्र में सामने आए इस मामले में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी उसे बीमार हालत में कमरे में छोड़कर अपने 9 महीने के बच्चे को साथ लेकर चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब पत्नी और बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो व्यक्ति ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार नेपाली मूल का यह व्यक्ति पिछले करीब चार वर्षों से कुल्लू में रहकर मिस्त्री का काम कर रहा है। वह सेऊबाग क्षेत्र में रहता है और उसकी पत्नी भी पिछले तीन वर्षों से उसके साथ रह रही थी। दंपति का 9 महीने का एक बेटा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम बच्चों ने खो दी मां; एक ही परिवार के 5 लोग थे सवार
शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना वाले दिन उसकी तबीयत खराब थी और वह कमरे में सो रहा था। उसे लगा कि उसकी पत्नी धूप सेंकने के लिए छत पर गई होगी या फिर किसी पड़ोसी के घर गई होगी। इसी भरोसे में उसने शुरुआत में पत्नी के कमरे में न होने को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन जब वह दोपहर करीब दो बजे उठा और कमरे में पत्नी को नहीं पाया, तो उसे चिंता होने लगी। आसपास पता करने पर भी जब पत्नी और बच्चा नहीं मिले, तो उसने उनकी तलाश शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : प्रतिमा अनावरण के बहाने वीरभद्र परिवार ने दिखाई अपनी सियासी ताकत, एक मंच पर जुटे कांग्रेस के दिग्गज
शिकायत के मुताबिक, व्यक्ति ने आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पत्नी के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उसे जानकारी मिली कि उसकी पत्नी बच्चे को साथ लेकर सेऊबाग से काईस की तरफ गई थी। इसके बाद उसने काईस क्षेत्र में भी पत्नी और बच्चे को तलाश किया। रिश्तेदारों से संपर्क कर उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। लगातार तलाश के बावजूद जब पत्नी और बच्चे की जानकारी नहीं मिली, तो उसने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें : नवरात्र में मातम: शीतला माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कु..चला, 14 की मौ**त- 32 घायल
मामले की शिकायत मिलने के बाद कुल्लू पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस महिला और उसके 9 महीने के बच्चे का पता लगाने के प्रयास कर रही है। शिकायत में बताए गए घटनाक्रम और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला के घर छोड़कर जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की जांच और महिला के मिलने के बाद ही घटनाक्रम से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : आधी रात घर में पड़ी पुलिस रेड, 28 वर्षीय महिला से मिला लाखों का चिट्टा
सेऊबाग क्षेत्र से सामने आए इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल महिला और उसके बच्चे के वर्तमान ठिकाने को लेकर है। पति के अनुसार, वह बीमार होने के कारण कमरे में सो रहा था और बाद में उसे पत्नी के वहां न होने का पता चला। इसके बाद उसने आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारों के माध्यम से उनकी तलाश की। अब पुलिस महिला और बच्चे का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने और संबंधित पक्षों के बयान सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला किन परिस्थितियों में घर से गई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।