पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल के सिरमौर जिला में एक युवक की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है। माता पिता बेटे की कॉलेज की पढ़ाई के लिए किराये के मकान में रहते थे और एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे के लिए वह इतना संघर्ष कर रहे हैं, वह उन्हें बीच में ही हमेशा हमेशा के लिए छोड़ कर चला जाएगा।

वॉलीबॉल ने ले ली युवक की जान

मामला सिरमौर जिला के पांवटा साहिब से सामने आया है। यहां दो दोस्त एक बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच जब युवक पांवटा साहिब यमुनानगर नेशनल हाइवे पर बहराल के पास पहुंचे तो अचानक से स्कूल की तरफ से एक वॉलीबॉल सड़क पर आ गिरा और बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर कर बेसुध हो गए। जिसमें से एक युवक की मौत हो गई। यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10वीं पास को भी मिलेगा 22 हजार प्रतिमाह वेतन, जानें कब होगी भर्ती

बाइक पर दोस्त के साथ घूमने निकला था राहुल

बताया जा रहा है कि नरेश कुमार अपने दोस्त राहुल के साथ बाइक पर बैठ कर घूमने के लिए यमुनानगर की तरफ निकले थे। इसी बीच बहराल के पास जब वह स्कूल के पास पहुंचे तो अचानक से स्कूल की तरफ से वॉलीबॉल सड़क पर आ गिरा। यह भी पढ़ें: देश की मंडियों में हिमाचली सेब की धूम, अभी तक पहुंचे 93 लाख बॉक्स जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। इसी बीच पुलिस की गाड़ी में गश्त पर निकले एसएचओ करतार सिंह ने जब दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा देखा तो उन्होंने अपनी गाड़ी में डाल कर उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक को इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक युवक की पहचान राहुल पुत्र पृथ्वीराज निवासी अयोध्या, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं नरेश कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल : घर से काम पर जाने की बात कह कर निकला था जलवाहक, पौंग में मिली देह

पुलिस कर रही मामले की जांच

जांच में पता चला है कि राहुल के पिता पृथ्वीराज और माता गीता देवी काफी समय से पांवटा साहिब के मालवा कोटन में रहते हैं तथा एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने बेटे को डिग्री कॉलेज पांवटा साहिब में पढ़ा रहे थे। लेकिन उनका जवान बेटा भरी जवानी में ही अपने माता पिता को अकेला छोड़ गया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: देवता के जागरण में गई महिला के साथ शख्स ने किया अनर्थ
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अदिति सिंह ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें