शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक महिला को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। शिमला पुलिस ने कुमारसैन में महिला से एक किलो दो ग्राम अफीम बरामद की है। महिला ने यह खेप अपने कच्चे मकान में छुपा कर रखी हुई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी महिला की पहचान जलाशी उर्फ मंजू के रूप में हुई है- जो कि कुमारसैन के करेवथी गांव में रहती है। यह भी पढ़ें: पति के साथ जा रही थी महिला, रास्ते में सांप पर रख दिया पैर और… बताया जा रहा है कि शिमला से पुलिस की स्पेशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुमारसैन में जलाशी के कच्चे मकान ढारा में दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से 1 किलो 2 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नेपाली महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
हिमाचल: एक किलो अफीम के साथ अरेस्ट हुई महिला, घर देखकर पुलिस भी हैरान
