शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ओर पुलिस लगातार सख्ती बरतते हुए तस्करों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं कई आरोपी सुधार का मौका मिलने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जिला शिमला में सामने आया है, जहां पुलिस ने बार-बार नशे के धंधे में शामिल एक महिला को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
छोटी-छोटी मात्रा में करती थी नशे की तस्करी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रोहड़ू से का है। बताया जा रहा है कि यह महिला काफी समय से छोटी-छोटी मात्रा में नशा तस्करी के काम में लगी हुई थी और लगातार इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव : आरक्षण रोस्टर में छेड़छाड़! जयराम ने CM के फैसले को बताया गलत
नशे में पकड़ी महिला को नोटिस देकर छोड़ा
पहले भी इस महिला के खिलाफ चरस बरामदगी का मामला दर्ज किया गया था। उस समय पुलिस ने करीब 31.27 ग्राम चरस पकड़ी थी। हालांकि, उस केस में महिला को तुरंत गिरफ्तार करने की बजाय नोटिस देकर छोड़ा गया था, ताकि वह जांच में सहयोग करे।
नोटिस की शर्तों को मामने की बजाय कर रही थी तस्करी
लेकिन महिला ने इस मौके का फायदा उठाया और नोटिस की शर्तों का पालन करने के बजाय फिर से नशा बेचने का काम शुरू कर दिया। इसके चलते उसके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया, जिससे पुलिस को यह साफ हो गया कि वह बार-बार इस अपराध में शामिल हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्यूशन पढ़ने गया था 5 वर्षीय मासूम, घर पर माता-पिता ने दी जा*न- नहीं थम रहे आंसू
नोटिस को रद्द करने की मांग
लगातार ऐसे मामलों में नाम आने के बाद रोहड़ू पुलिस ने इस बार सख्ती दिखाते हुए अदालत का रुख किया। पुलिस ने कोर्ट से पहले दिए गए नोटिस को रद्द करने की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस जैसी वर्दी पहन निकले तस्कर, लाखों की चरस संग हुए गिरफ्तार- गाड़ी भी सीज
नशे के साथ नहीं बख्शा जाएगा आरोपी
जिला शिमला पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है कि नशे के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की वर्दी पहन नशा बेचने निकले दो यार
इसी बीच जिला शिमला से ही एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते कल शाम बालूगंज थाना क्षेत्र के टूटू इलाके में पुलिस ने दो आरोपियों को करीब 1 किलो 55 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों आरोपी पुलिस जैसी वर्दी पहनकर घूम रहे थे, ताकि किसी को उन पर शक न हो सके।
