शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला से रिश्तों को दागदार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने ही अपनी सगी बेटी की इज्जत को अपने दूसरे पति के हाथों लूटवा दिया। पीड़िता नाबालिग के पिता ने अपनी पूर्व पत्नी और उसके वर्तमान पति पर उसकी बेटी का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता के साथ पंजाब के अंबाला में दुष्कर्म किया गया है।

पहले किया अगवा, फिर करवाया दुराचार

शिमला सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी अब उससे अलग हो गई है और उसने दूसरी शादी कर ली है। जबकि उनकी 14 साल की बेटी उसी के पास रहती है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पूर्व पत्नी और उसके वर्तमान पति ने पहले तो उसकी बेटी को अगवा किया और उसे अपने साथ अंबाला ले गए। यह भी पढ़ें: बंबर ठाकुर का बेटा अरेस्ट: सरेंडर करने से पहले ही उठा ले गई पुलिस

हरियाणा के अंबाला में हुआ दुराचार

पूर्व पत्नी और उसके पति ने उसकी बेटी को हरियाणा के अंबाला में एक अन्य शख्स के पास भेज दिया। इस शख्स ने उसकी मासूम बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम के जिले में भड़की महिलाएं: बोलीं, बहू-बेटियों का घर से निकलना हुआ मुश्किल पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता की पूर्व पत्नी और उसके वर्तमान पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 376 और धारा.6 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

बताया जा रहा है कि पुलिस के पास मामला पहुंचने के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं आज यानी गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी करवा लिया है। यह भी पढ़ें: गर्मी के बीच खड्ड में नहाने गया था अभिनव: उसी में डूबा- 24 साल थी उम्र शिकायत के आधार पर अभियुक्तों के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इस मामले के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें