कुल्लू।  हिमाचल प्रदेश को उड़ता पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रहे पंजाब के नशा तस्करों पर राज्य पुलिस कहर बनकर बरस रही है। इस कड़ी में ताजा मामला सूबे के जिला कुल्लू से सामने आया है जहां, पुलिस ने पंजाब निवासी पति-पत्नी को भारी मात्रा में चिट्टे और हजारों रूपये नकदी बरामद कर दोनों को अरेस्ट कर लिया।

गुप्त सूचना के आधार पर दी दबिश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को कुल्लू पुलिस की ANTF (एंटि-नारकोटिक्स फोर्स) टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। टीम को गुप्त सूचना दी गई थी कि जोहल नांगाबाग में दो नशा तस्कर नशे की खरीद फरोख्त करने वाले है। 

यह भी पढ़ें :हिमाचल पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, अधिकारियों को आज ही उठानी पड़ेगी चुनाव सामग्री

गुप्त सूचना मिलने के बाद टीम ने गांव जोहल नांगाबाग में छापेमारी की गई , जहां दो संदिग्ध तस्करों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान ANTF टीम को आरोपियों के कब्जे से 20.32 ग्राम हेरोइन और 45,000 रुपये नकद बरामद हुए, जिसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

आरोपीयों की पहचान 

⦁अंग्रेज सिंह उम्र 35 वर्ष, 
⦁राजवीर कौर उम्र 36वर्ष पत्नी अंग्रेज सिंह निवासी जंडियाला गुरु  जिला अमृतसर (पंजाब) के रुप में हुई है। 

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

DSP हेमराज वर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल में बाहरी राज्यों से आ रहे नशा नेटवर्क पर निगरानी और कड़ी की जाएगी तथा ऐसे ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिसकर्मियों को 24*7 रहना होगा एक्टिव : नहीं तो SP's की 'क्लास' लगाएंगे DGP साहब

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया और दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। टीम द्वारा आगामी कार्रवाई जारी है। ANTFटीम आरोपियों के रिकॉर्ड और बैंक डिटेल खंगाल रही है- ताकि पता चल सके कि नशे की खेप आगे किस-किस को बेचने वाले थे।

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें