मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी सुंदरनगर उपमंडल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती के साथ जबरन अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का आरोप एक युवक पर लगा है। पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर दी है। 

जबरन गाड़ी में बैठाया

पीड़िता ने पुलिस थाने में शिकायत में बताया है कि यह घटना बीते  की है, जब वह अपनी सहेली के साथ इलाज के लिए हिमाचल डेंटल कॉलेज, सुंदरनगर जा रही थी।शिकायत के अनुसार, डेंटल कॉलेज के पास जैसे ही वह पहुंची, डैहर क्षेत्र का रहने वाला युवक वहां पहुंचा और जबरन उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया। 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौके पर ही थम गई सांसे- परिवार बेसुध

घर ले जाकर की जबरदस्ती

युवती के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके। इसके बाद आरोपी ने उसे अपने घर ले जाकर न केवल मारपीट की, बल्कि उसके साथ जबरदस्ती भी की।

यह भी पढ़ें :  HRTC और निजी बस में हुई जोरदार टक्कर : 20 यात्री थे सवार- अचानक ब्रेक लगाने से मची चीख-पुकार

दुष्कर्म के बाद दी धमकी 

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे धमकाया कि अगर इस घटना की जानकारी किसी को दी, तो वह उसे जान से मार देगा। डर के साए में जी रही पीड़िता ने आखिरकार साहस दिखाते हुए सुंदरनगर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मेडिकल और फोरेंसिक प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें