बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में घुमारवीं पुलिस पर एक व्यक्ति की निर्मम पिटाई करने का आरोप लगा है। घायल व्यक्ति और उसके परिजन जिला पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे, जहां पुलिस जवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मामला पति-पत्नी के बीच झगड़े से शुरू हुआ।

क्या है मामला

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बीते सोमवार को उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद, उसकी पत्नी ने इस विवाद की शिकायत घुमारवीं थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसके घर पहुंची। जहां, पुलिस द्वारा शख्स को बेरहमी से घसीट कर पुलिस थाने पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: आरोपी को ढाबे पर परांठे खिला रही थी पुलिस, चकमा देकर हुआ फरार

पति को आईं गहरी चोटें

घायल शख्स रिकी कुमार ने बताया कि उसकी सिर, पांव, कमर और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। इस पिटाई से वह काफी घायल हो गया है। जिसके बाद जिला वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक कुमार वाहिल की अध्यक्षता में, पीड़ित व्यक्ति और उसके परिजनों ने एसपी से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पति का कहना है कि घर पर हमारी छोटी लड़ाई हो रही थी , लेकिन पुलिस ने उसकी एक ना सुनी। यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस स्टैंड पर भिड़ी दो युवतियां, नोचे बाल; लात घूंसे भी चले; देखें वीडियो

बैंक में कर्मचारी है शिकायतकर्ता

पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि वह एसबीआई बैंक में कर्मचारी है और पहले उसकी पोस्टिंग घुमारवीं में थी, लेकिन अब वह बरठीं के लिए ट्रांसफर हो चुका है। वह अपनी पत्नी के साथ घुमारवीं में रह रहा था। उन्होंने कहा कि परिवार में छोटे-मोटे झगड़े होते रहते हैं, लेकिन मैंने पुलिस को कहा था कि यह व्यक्तिगत मामला है और इसे हम आपस में सुलझा लेंगे। फिर भी, पुलिसकर्मियों ने मेरी जमकर पिटाई की। यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार ने खोया जवान बेटा, एक दिन पहले ही गया था सबसे मिलकर

क्या कहती है पुलिस

इस मामले पर बिलासपुर के एसपी संदीप धवल ने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत को सुना जा चुका है। मामला हमारे ध्यान में आया है। शख्स का मेडिकल करवाया जा रहा है और उचित कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें