बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के भराड़ी थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को मंगलवार रात गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर ले लिया है।

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, पति बाहर करता है नौकरी

पीड़ित महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। उसका पति किसी अन्य जिले में नौकरी करता है, जबकि वह घर में अपने सास-ससुर के साथ रह रही थी। सोमवार रात को सास और ससुर ने उसे कथित रूप से घर से निकाल दिया, जिसके बाद मंगलवार सुबह वह भराड़ी थाना पहुंची।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने कुल्लू के अंतिम गांव शरची में बिताई रात- नाटी भी डाली, बच्चों को दुलार करते आए नजर

पहले घर से निकालने की शिकायत, फिर किया दुष्कर्म का खुलासा

महिला ने थाने में पहले केवल घर से बाहर निकालने की शिकायत दी, लेकिन जब पुलिस ने विस्तृत जानकारी मांगी, तो उसने रोते हुए बताया कि उसका ससुर काफी समय से यौन उत्पीड़न कर रहा था और उसने जबरन दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद पुलिस ने IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट- कई दिनों से थी पुलिस की नजर, मोबाइल में मिले कई सबूत

मेडिकल और फॉरेंसिक जांच जारी

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है, जबकि फॉरेंसिक टीम ने आरोपी के घर से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : विमल नेगी केस : CBI को ठहरने के लिए पीटरहॉफ नहीं देगी सुक्खू सरकार- ED जांच की भी संभावना

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

भराड़ी थाना प्रभारी अनूप कुमार ने पुष्टि की है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को बुधवार को घुमारवीं अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें