मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर अब पुलिस पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। नशे की खरीद-फरोख्त करने वाले और बड़े सप्लायरों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है, ताकि इस काले कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके। पुलिस की कार्रवाई अब और तेज हो गई है और नशा तस्करों के लिए बच निकलना मुश्किल होता जा रहा है।
इसी कड़ी में ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ छह नशा तस्करों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस सब के बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सभी तस्करों की उम्र 19 से 21 साल है। जो बेहद चिंता की बात है।
नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जिला मंडी के पुंघ फोरलेन का है। यहां पुलिस की टीम नशे के खिलाफ विशेष गश्त कर रही थी। इस नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध वाहनों की जांच करना और नशा तस्करी पर रोक लगाना था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल CM सहित मंत्रियों-MLA की कट गई सैलरी, अफसरशाही को राहत; जानें कब तक होगी कटौती
शक के आधार पर रोकी कार
इसी दौरान एक पंजाब नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी वहां से गुजरती हुई दिखाई दी, जिस पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने तुरंत गाड़ी को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेने के लिए कहा तो युवक पुलिस के साथ टालमटोल करने लगे।
कार से ढेर सारा चिट्टा बरामद
टीम को युवकों की हरकतों पर शक हुआ। शक के आधार पर जब कार की तलाशी ली गई तो 582 ग्राम चरस बरामद हुई। जैसे ही यह बरामदगी हुई, पुलिस ने बिना देरी किए गाड़ी में बैठे सभी युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बैंक मैनेजर के बाद अब कोर्ट का कर्मचारी चिट्टे के साथ अरेस्ट, जेल में बंद साथी ने उगला नाम
आरोपियों की पहचान
- कुलजीत उम्र 21 साल, पुत्र नरपिंदर सिंह निवासी मानक माजरा व जिला मलेरकोटला
- युवराज सिंह उम्र 22 साल पुत्र राजविंद्र सिंह निवासी अरनो, तहसील पतरान व जिला पटियाला
- जगदीप सिंह उम्र 20 साल पुत्र बलविंदर सिंह निवासी हैदर नगर व जिला मलेरकोटला
- हरमनप्रीत सिंह उम्र 19 साल पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी नारीके व जिला मलेरकोटला
- करणदीप सिंह उम्र 20 साल पुत्र भगवान सिंह निवासी बिड अहमदाबाद
- नियर आईटीआई व जिला मलेरकोटला
- हरमन सिंह उम्र 21 साल पुत्र दर्शन सिंह निवासी बिड अहमदाबाद, नियर आईटीआई व जिला मलेरकोटला के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां चिंतपूर्णी के चमत्कार ने खुशियों से भर दी भक्त की झोली, चरणों में अर्पित किया चांदी का छत्र
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ये सभी युवक नशे की इस खेप को कहीं पहुंचाने की फिराक में थे, हालांकि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है।
पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी
इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है और पुलिस की सतर्कता के कारण एक बड़ी खेप पकड़ी गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: काम से बाहर गई थी पत्नी, बेटा गया था ननिहाल- घर पर अकेले व्यक्ति ने लगा लिया फं*दा
किसी भी राज्य के नशा तस्कर को नहीं बख्शा जाएगा
SP ने साफ शब्दों में कहा कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी राज्य या क्षेत्र से क्यों न हो। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें लगातार चौकसी बरत रही हैं और आने वाले समय में इस तरह की कार्रवाई और तेज की जाएगी।
