कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसने सभी को चिंता में डाल दिया है। यहां पर शादी के महज दस दिन बाद एक नवविवाहिता अचानक घर से लापता हो गई। पूरा परिवार नवविवाहिता के गायब होने से चिंता में है। 

20 सितंबर को हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के पुलिस थाना लंबागांव के अंतर्गत आते गांव त्रेफड़ से सामने आया है। यहां पर त्रेफड़ निवासी अमित कुमार पुत्र अमर सिंह की शादी 20 सितंबर को जिला सोलन के एक गांव की रहने वाली मुस्कान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मुस्कान के घर से अचानक गायब होने से परिवार भी परेशान है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

घर लौटा तो गायब थी पत्नी

अमित ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को वह किसी निजी काम से मैला गया था। सुबह करीब साढ़े 10 बजे जब वह वापस घर लौटा तो उसकी पत्नी मुस्कान घर पर नहीं थी। उसने अपने पिता से पत्नी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उन्होंने भी उसे काफी समय से नहीं देखा है।

मोबाइल भी मिला बंद

इसके बाद अमित ने मुस्कान से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो अमित ने उसके मायके वालों से संपर्क किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज होगी 'खटाखट' धनवर्षा, CM सुक्खू सीधे श्रमिक परिवारों के खाते में ट्रांसफर करेंगे राशि

मायके वालों ने भी दी जानकारी

अमित के अनुसार, ससुराल पक्ष से फोन पर बात करने पर उन्हें बताया गया कि मुस्कान मायके आई थी, लेकिन वहां से बिना बताए कहीं चली गई। इसके बाद अमित ने वीरवार को पुलिस थाना लंबागांव पहुंचकर मुस्कान की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शुरू की तलाश

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नवविवाहिता की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।