मनाली। हिमाचल के कुल्लू जिला में गौ तस्करी का मामला सामने आया है। एक ट्रक चालक अपने ट्रक में ठूंस ठूंस कर गायों को भरकर उन्हें लेह की तरफ ले जा रहा था। जिसकी भनक स्थानीय लोगों को लग गई। फिर क्या था लोगों ने ट्रक का पीछा किया और उसे बीच रास्ते रोक लिया। लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया है। मामला पर्यटन नगरी मनाली के मढी से सामने आया है।

गौ तस्करी कर रहा ट्रक चालक पकड़ा

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ गौ तस्करी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस चालक से यह पता कर रही है कि इस गिरोह में और कौन कौन शामिल है। यही नहीं ट्रक चालक कहां से इन पशुओं की तस्करी कर रहा था। यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग: हमीरपुर और नादौन में इनकम टैक्स की बड़ी रेड- CRPF तैनात

चरने आई गायों को ट्रक में भर रहे थे आरोपी

पुलिस को दिए बयान में मोहम्मद रफी गांव जटेहर विहाल जिला कुल्लू ने बताया कि वह एक पशुपालक है और आजकल अपने पशुओं को लेकर वह डेरा सागू नाला में बने अस्थायी निवास में रह रहा है। यह भी पढ़ें: सोलन मामले में खुलासा: 22 साल का प्रेमी निकला आरोपी, 4 बच्चों की मां थी सुमन वह यहां अपने पशुओं को चराने लाया है। बीती रात को करीब डेढ़ बजे के आसपास जब वह अपने पशुओं को देखने के लिए डेरे से बाहर आया था, तब उसकी नजर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने पकड़ा ट्रक चालक

मोहम्मद रफी ने बताया कि जब उसने पास टॉर्च की लाइट लगाकर देखा तो कुछ लोग यहां चरने आई गायों को रस्सियों से बांध कर ट्रक में चढ़ा रहे थे। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही स्थानीय लोगों को दी। जब करीब पांच से छह स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें देख कर ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। यह भी पढ़ें: हिमाचल नंबर के ट्रक ने इनोवा को उड़ाया: 5 लोग थे सवार- उजड़ गया परिवार

पुलिस कर रही मामले की जांच

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ट्रक चालक का नाम नरेश कुमार निवासी गांव सुका जिला मंडी बताया जा रहा है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें