धर्मशाला। हिमाचल में बाहरी राज्यों से घूमने आने वाले पर्यटकों की गुंडागर्दी कोई नई बात नहीं है। कई बार यह पर्यटक तेजधार हथियारों और रिवाल्वरों के साथ हिमाचल घूमने आते हैं और यहां पर छोटी सी बात पर बंदूके तान देते हैं। ऐसा ही एक मामला अब कांगड़ा जिला के धर्मशाला के साथ लगती पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से सामने आया है। यहां पर एक पर्यटन ने छोटी सी बात पर रेस्टोरेंट मालिक को गन से डराने का प्रयास किया।
पर्यटकों ने निकाल ली गन
बताया जा रहा है कि मैक्लोडगंज में पंजाब से आए एनआईआर युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक को गन दिखाकर डराने का प्रयास किया। जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर काफी देर तक बहस होती रही। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। हंगामा बढ़ने से वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। यह भी पढ़ें : हिमाचल: बस स्टैंड पर भिड़ी दो युवतियां, नोचे बाल; लात घूंसे भी चले; देखें वीडियोरेस्टोरेंट मालिक और पर्यटकों में बसबाजी मामला बीती सोमवार की रात का बताया जा रहा है। दरअसल पंजाब के कुछ एनआरआई युवक मैक्लोडगंज में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए रूके थे। इस दौरान दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एनआरआई पर्यटक और रेस्टोरेंट स्टाफ के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके चलते विवाद इतना बढ़ गया कि एनआरआई पर्यटक ने रिवॉल्वर से डराने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें : प्रतिभा सिंह की बैठक में नहीं पहुंचे CM सुक्खू और उनके 7 सिपाही, CPS/MLA भी गायबView this post on Instagram
