कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। आए दिन पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापामारी और गश्त कर तस्करों के सलाखों के पीछे डाल रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने HRTC बस से दो नशा तस्करों को ढेर सारे चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

नशे के खिलाफ पुलिस ने की थी नाकाबंदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के चंबी से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ नाकाबंदी की थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान जम्मू कटरा से संधोल जा रही  HRTC बस नंबर HP-67-7395 को जांच के लिए रोका। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: पुल की रेलिंग तोड़ ईंटों से भरा ट्रक खड्ड में जा गिरा, अंदर अकेला चालक ही था सवार

HRTC बस से ढेर सारा चिट्टा बरामद 

पुलिस ने बस में सवार सभी यात्रियों की चेकिंग की। पुलिस को देख दो युवक घबरा गए और संदिग्ध हरकतें करने लगे। टीम को दोनों पर शक हुआ। शक के आधार पर दोनों की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 20.74 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

आरोपियों की पहचान

साहिल उम्र 19 साल,  निवासी गांव चविंडा देवी, तहसील मजीठा, थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर 

आलोक कुमार, उम्र 25 साल, गांव चविंडा देवी, तहसील मजीठा, थाना कथूनंगल, जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल जेल में बंद था पंजाबी, मिलने पहुंचे पिता ने थमाई ‘सफेद पुड़िया’; CCTV में पकड़ा गया

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने दोनों को नशे और बस टिकटों को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास चिट्टा कहां से आया था और इसे आगे किसे देना था। साथ ही, पुलिस नशे के इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

नूरपुर में 320 ग्राम चरस के साथ युवक पकड़ा

वहीं, नूरपुर की CIA टीम ने मुग्तयाल भलेटा में एक युवक को 320 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, टीम ने रोहित कुमार के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान उसके कमरे में डबल बेड के गद्दे के नीचे छिपाकर रखी गई चरस मिली। पुलिस ने चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।