धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला पोलैंड की रहने वाली है और वह हिमाचल के कांगड़ा जिला के पर्यटन स्थल धर्मशाला में घूमने आई थी। इस पर्यटक महिला के साथ यहां के एक स्थानीय युवक ने ही दुष्कर्म किया है। विदेशी महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना मैक्लोडगंज में दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला का मेडिकल करवा लिया है। आरोपी मैक्लोडगंज के साथ लगते भागसूनाग का रहने वाला है। युवक ने इस विदेशी महिला को शादी का झांसा दिया था। जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले में कब क्या हुआ
- पोलेंड की महिला 11 मई को भारत घूमने आई थी। वह 20 मई को हिमाचल के कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पहुंची थी।
- विदेशी महिला की यहां एक स्थानीय युवक से दोस्ती हो गई। इस युवक ने महिला पर्यटक को शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
- युवक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद अब शादी से मुकर गया है।
